फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prince Harry: मैं अपने भाई और पिता को वापस चाहता हूं...आत्मकथा रिलीज से पहले सामने आया प्रिंस हैरी का वीडियो

Tue, 03 Jan 2023 01:37 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

इंटरव्यू की प्रोमो क्लिप में हैरी यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि उन्हें लगता है कि हमें किसी तरह खलनायक के रूप में रखना बेहतर है और उन्होंने सुलह करने की बिल्कुल भी इच्छा नहीं दिखाई। हालांकि, प्रोमो क्लिप में यह स्पष्ट नहीं था कि वह किसका जिक्र कर रहे थे।
विज्ञापन
प्रिंस हैरी-मेगन मार्केल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के शाही परिवार से अलग होने के बाद प्रिंस हैरी की आने वाली आत्मकथा 'स्पेयर' ने काफी हो हल्ला मचा रखा है। 10 जनवरी को इस आत्मकथा का विमोचन होना है। इससे पहले आठ जनवरी को रिलीज होने वाले उनके दो इंटरव्यू को लेकर भी मामला गर्म है। 

विज्ञापन


इसमें से एक इंटरव्यू में प्रिंस हैरी को यह कहते हुए सुना गया है कि वह अपने पिता और भाई को वापस चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके खिलाफ झूठी कहानियां गढ़ी गईं कि उन्होंने और उनकी पत्नी मेघन मार्कल ने शाही दायित्वों से पीछे हटने का प्रयास किया। 

सोमवार को सामने आई प्रोमो क्लिप 
इस इंटरव्यू की प्रोमो क्लिप में हैरी यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि उन्हें लगता है कि हमें किसी तरह खलनायक के रूप में रखना बेहतर है और उन्होंने सुलह करने की बिल्कुल भी इच्छा नहीं दिखाई। हालांकि, प्रोमो क्लिप में यह स्पष्ट नहीं था कि वह किसका जिक्र कर रहे थे। सीबीएस न्यूज द्वारा साझा किए गए एक मिनट के क्लिप में हैरी से शाही परिवार से दूर जाने के बाद सार्वजनिक रूप से जीवन जीने के बारे में सवाल पूछा गया, वहीं महल से उनके बारे में सामने आईं कहानियों पर भी सवाल किए गए। हैरी ने कहा, मेरे और मेरी पत्नी के खिलाफ कहानियां गढ़ी गईं कि हमनें शाही कर्तव्यों से पीछे हटने का प्रयास किया। मैं अपने पिता और अपने भाई को वापस चाहता हूं।  
विज्ञापन


महारानी के रहते शाही परिवार से हो गए थे अलग 
बता दें, महारानी एलिजाबेथ के जिंदा रहते प्रिंस हैरी अपनी पत्नी मेघन मार्कल के साथ ब्रिटेन महल की सुख-सुविधाओं से अलग हो गए थे। फिलहाल वह कैलिफोर्निया में आम लोगों की तरह ही अपना जीवन गुजार रहे हैं। वहीं उनकी जिंदगी के बारे में एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'हैरी एंड मेगन' बनाई गई है, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर लॉन्च कर दी गई है। इस डॉक्यूमेंट्री में हैरी और मेघन ने शाही महल को लेकर कई खुलासे किए थे और अपने पिता और भाई विलियम से मनमुटव के बारे में खुलकर बात की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें