फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगन मर्केल बनीं थीं प्रिंस हैरी और विलियम के बीच मनमुटाव की वजह, किताब में हुआ खुलासा

Mon, 27 Jul 2020 09:41 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी - फोटो : social media
विज्ञापन

ब्रिटेन के शाही घराने के दो राजकुमारों के बीच के रिश्तों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। शाही घराने विंडसर पर नई किताब जारी की गई है, जो विवाद का कारण बनती जा रही है। इस किताब के सार में दावा किया गया है कि प्रिंस विलियम ने अपने छोटे भाई को यह कहकर गुस्सा दिलाया था कि उन्हें मेगन मर्केल के साथ अपने रिश्ते में धीरे-धीरे आगे बढ़ना चाहिए। उन्हें डर था कि प्रिंस हैरी मेगन मार्कल के प्रेम में अंधे हो गए हैं। 

विज्ञापन


'फाइंडिंग फ्रीडम' नामक इस पुस्तक के श्रृंखलाबद्ध संस्करण की दूसरी किस्त में दावा किया गया है कि हैरी अमेरिकी अभिनेत्री के बारे में एक चर्चा के दौरान विलियम के घमंडी स्वभाव से गुस्सा हो गए थे। पुस्तक की दूसरी किस्त का कुछ अंश संडे टाइम्स में प्रकाशित हुआ है।


हैरी ने विलियम की सलाह नहीं की पसंद
शाही घराने की रिपोर्टिंग करने वाले संवाददाताओं ओमिड स्कोबी और कैरोलीन डुरांड ने लिखा कि हैरी ने बड़े भाई विलियम की सलाह को पसंद नहीं किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि तुम्हें इस लड़की को जानने के लिए अधिक से अधिक समय लेना चाहिए। लेखकों ने विलियम के करीबी एक स्रोत का हवाला देकर बताया कि विलियम नहीं चाहते थे कि हैरी प्रेम में अंधे हो जाएं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: साल में आखिर कितने दिन काम करता है ब्रिटेन का शाही परिवार, यहां जानिए

हैरी ने 10 साल सेना में दी है सेवा
लेखकों ने लिखा कि हैरी को ऐसा महसूस नहीं होता था और उन्होंने इसे खराब ढंग से लिया। पुस्तक के सार में कहा गया है कि उन अंतिम दो शब्दों इस लड़की में हैरी को दंभ का स्वर सुनाई दिया जो दुनिया के प्रति उनके नफरत भरे दृष्टिकोण को दिखाता था। इसमें इस बात का भी जिक्र है कि हैरी ने 10 साल सेना में और शाही परिवार के बाहर बिताए हैं।

लेखकों ने कहा कि इस सबमें से मेगन को हटा भी दें तो हैरी अपने और अपने बड़े भाई के बीच स्थापित विचारों से थक गए थे। पुस्तक के प्रकाशन की घोषणा करते हुए हार्पर कोलिन्स यूके ने कहा कि स्कोबी की पुस्तक का लक्ष्य असल हैरी और मेगन को कैद करना होगा। उन्होंने कहा कि पुस्तक के लिए लेखकों को इस शाही जोड़े के निकट लोगों से सहायता मिली। 
विज्ञापन


हैरी और मेगन ने किताब में प्रकाशित अंशों का किया खंडन
किताब के विमोचन से पहले, हैरी और मेगन ने एक बयान जारी कर इसके प्रकाशन में शामिल होने से इनकार कर दिया है। बयान में कहा गया है कि ड्यूक और डचेस ऑफ ससेक्स ने इस किताब के लिए कोई साक्षात्कार नहीं दिया और ना ही इसमें योगदान दिया है। यह किताब लेखक के अपने निजी विचार हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें