प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की यात्रा पर हैं। बुधवार को नरेंद्र मोदी वाशिंगटन पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी गुरुवार को राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात करेंगे। मुलाकात से पहले अमेरिका के सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन मानवाधिकार के मुद्दे पर पीएम से बात करेंगे।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुल्विन ने बुधवार को बताया कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडन मानवाधिकार के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। हम ऐसा सार्वजनिक तौर पर करते हैं। हम ऐसा निजी तौर पर करते हैं। हम ऐसा इस तरह से करते हैं जिससे ऐसा न लगे की हम लेक्चर देने की कोशिश कर रहे हैं या यह दावा नहीं करते हैं कि हमारे सामने इस तरह की चुनौतियां नहीं हैं।
भारत, अमेरिकी रक्षा उद्योगों को साथ लाएंगे समझौते: पेंटागन
साझेदारी मजबूत बनेगी
ट्रंप प्रशासन में अधिकारी रहीं लिसा कर्टिस ने कहा कि मोदी की यात्रा से दोनों देशों की साझेदारी मजबूत बनेगी। उन्होंने कहा यह यात्रा इस बात को भी रेखांकित करती है कि बाइडन प्रशासन क्षेत्र में चीन के विस्तार की चुनौती में नई दिल्ली की भूमिका को कितना महत्व देता है।
मोदी ने सबको ध्यान से सुना
आतंकवाद पर कई किताब लिख चुके प्रो. मैक्स अब्राहम्स ने कहा कि मैं पीएम मोदी की बैठक से आया हूं और मैं उनसे बेहद प्रभावित हूं। हमें पहले नहीं बताया गया था कि कितनी बात कर सकते हैं, लेकिन मोदी ने सभी को कुछ भी पूछने की अनुमति दी। उन्होंने सावधानीपूर्वक सभी को सुना और सबका गंभीरता से जवाब दिया।