फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंगहाल पाकिस्तान प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लिए अब खरीदेगा 33 बुलेटप्रूफ कार

Thu, 08 Oct 2020 06:04 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
पाकिस्तान के पीएम इमरान खान - फोटो : social media
विज्ञापन

तंगहाली से जूझ रहे पाकिस्तान में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लिए पैसे खर्चे जा रहे हैं। यहां संघीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री कार्यालय और राष्ट्रपति भवन के लिए 33 बुलेटप्रूफ कार की खरीद के लिए मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि सत्ता में आने से पहले इमरान खान और उनकी पार्टी ने राष्ट्रीय खजाने को मजबूत करने के लिए कई तरह के खर्चों में कटौती की बात कही थी। इमरान ने कहा था कि वे सिर्फ दो सहायक रखेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति के खर्चों में भी कटौती करेंगे।

हालांकि इस दिशा में उन्होंने कई कदम उठाए भी हैं। इसके तहत उन्होंने प्रधानमंत्री आवास पर तैनात कर्मचारियों की संख्या में भारी कटौती की है। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री आवास पर रखी गई आठ भैंसों की नीलामी भी कराई। यह भैंसें पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के कार्यकाल के दौरान खरीदी गई थीं, ताकि प्रधानमंत्री आवास के लिए दूध की जरूरत को पूरा किया जा सके। एक रिपोर्ट के मुताबिक इमरान खान ने प्रधानमंत्री आवास के खर्चे में 68 प्रतिशत की कमी की।
विज्ञापन


इस सबके बावजूद नई बुलेटप्रूफ गाड़ियों की मंजूरी समेत कई फैसले को लेकर पाकिस्तान में विपक्ष ने इमरान खान और उनकी पार्टी को घेरना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें