फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Modi Meets Putin: पुतिन से मिले पीएम मोदी, रूसी राष्ट्रपति बोले- मेरे दोस्त! मुझे पता है कल आपका जन्मदिन है...

Fri, 16 Sep 2022 10:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, समरकंद (उज्बेकिस्तान)

सार

रूसी राष्ट्रपति पुतिन पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान कहा कि मैं यूक्रेन में संघर्ष पर आपकी स्थिति और आपकी चिंताओं के बारे में भी जानता हूं। हम चाहते हैं कि यह सब जल्द से जल्द खत्म हो। हम आपको वहां क्या हो रहा है, इसकी जानकारी देते रहेंगे। 
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उज्बेकिस्तान के समरकंद में एससीओ शिखर सम्मेलन के इतर द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर बातचीत हुई। पुतिन ने पीएम मोदी को रूस आने का न्यौता भी दिया।

विज्ञापन


रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक में PM मोदी ने कहा कि आज भी दुनिया के सामने जो सबसे बड़ी समस्याएं हैं, खासकर विकासशील देशों के लिए फूड सिक्योरिटी, फ्यूल सिक्योरिटी, उर्वरकों की जो समस्याएं हैं, उसपर हमें रास्ते निकालने होंगे। आपको भी उसपर पहल करनी होगी।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं आपका और यूक्रेन का आभार व्यक्त करना चाहूंगा कि संकट के काल में शुरू में जब हमारे हजारों छात्र यूक्रेन में फंसे थे। आपकी और यूक्रेन की मदद से हमारे छात्रों को हम निकाल पाए। उन्होंने कहा कि आज का युग युद्ध का नहीं है। हमने फोन पर आपके कई बार इस बारे में बात भी की है कि लोकतंत्र कूटनीति और संवाद दुनिया को एक स्पर्श करती हैं।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि हम पिछले कई दशकों से हर पल एक दूसरे के साथ रहे हैं। लगातार दोनों देश इस क्षेत्र की भलाई के लिए काम कर रहे हैं। आज SCO समिट में भी आपने भारत के लिए जो भावनाएं व्यक्त की हैं उसके लिए मैं आपका आभारी हूं।

हमारी यात्रा 2001 से जारी: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी यात्रा 2001 से जारी है। 22 साल में हमारे रिश्ते बहुत मजबूत हुए हैं और यह और भी मजबूत होते जा रहे हैं। पूरी दुनिया हमारे अटूट रिश्ते से वाकिफ है। हमें मिलकर काम करना होगा।

यूक्रेन संकट पर क्या बोले पुतिन
रूसी राष्ट्रपति पुतिन पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान कहा कि मैं यूक्रेन में संघर्ष पर आपकी स्थिति और आपकी चिंताओं के बारे में भी जानता हूं। हम चाहते हैं कि यह सब जल्द से जल्द खत्म हो। हम आपको वहां क्या हो रहा है, इसकी जानकारी देते रहेंगे। 
 


पीएम मोदी के जन्मदिन का किया जिक्र
पुतिन ने पीएम मोदी से कहा कि कल आपका जन्मदिन है। हमारी रूसी संस्कृति में अग्रिम बधाई नहीं दी जाती, पर मैं आपको बताना चाहूंगा कि मुझे आपके जन्मदिन के बारे में पता है। मैं आपको शुभकामनाएं देता हूं। इस दौरान दोनों नेता खिलखिलाकर हंसते नजर आए। 
 

पुतिन ने भारत के साथ वीजा मुक्त यात्रा की वकालत की
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत के दौरान भारत-रूस के बीच वीजा मुक्त यात्रा समझौते की वकालत की। उन्होंने कहा कि हम वीजा मुक्त पर्यटक यात्रा पर एक समझौते की दिशा में बातचीत की प्रक्रिया को तेज करने का प्रस्ताव करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें