फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COP-28: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू से मिले प्रधानमंत्री मोदी, विभिन्न विकास मुद्दों पर हुई चर्चा

Sat, 02 Dec 2023 03:39 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, दुबई

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रपति मोइज्जू के साथ बैठक की। सार्थक चर्चा हुई। हमने अलग-अलग क्षेत्रों में भारत-मालदीव के बीच मित्रता को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। हम अपने नागरिकों के लाभ के लिए सहयोग को गहरा करने के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी और मोहम्मद मोइज्जू ने की मुलाकात। - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू ने दुबई में कॉप-28 शिखर सम्मेलन के अवसर पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों ने आपसी साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए कोर ग्रुप स्थापित करने पर सहमति जाहिर की। बैठक के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय वार्ता को मजबूत करने पर चर्चा हुई। बता दें, दोनों नेताओं ने पहली बार बैठक की। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मोइज्जू चीन समर्थित नेता है।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा- हम मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं
बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रपति मोइज्जू के साथ बैठक की। सार्थक चर्चा हुई। हमने अलग-अलग क्षेत्रों में भारत-मालदीव के बीच मित्रता को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। हम अपने नागरिकों के लाभ के लिए सहयोग को गहरा करने के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक हैं। पीएमओ के अनुसार, दोनों नेताओं ने आर्थिक संबंधों, विकास सहयोग, जलवायु परिवर्तन और खेल सहित अन्य क्षेत्रों पर बात की। पीएम मोदी ने नवनियुक्त राष्ट्रपति को व्यक्तिगत रूप से बधाई दी। दोनों नेताओं ने इन तरीकों पर भी चर्चा की कैसे हम अपनी साझेदारी को और अधिक मजबूत बना सकते हैं। बता दें, मालदीव रणनीतिक हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के प्रमुख समुद्री पड़ोसियों में से एक है।

77 भारतीय सैनिकों की निकासी का अनुरोध
राष्ट्रपति मोइज्जू ने हाल ही में राष्ट्रपति के रूप में पदस्थ हुए हैं। शपथ ग्रहण समारोह के एक दिन बाद ही राष्ट्रपति कार्यालय में लोक नीति मामलों के अवर सचिव मोहम्मद फिरुजुल अब्दुल खलील ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि मालदीव में 77 भारतीय सैन्यकर्मी हैं। मालदीव के मीडिया ने फिरुजुल के हवाले से कहा कि पहले हेलीकॉप्टर के प्रबंधन के लिए 24 सैन्यकर्मी, डोर्नियर विमान के प्रबंधन के लिए 25 भारतीय, दूसरे हेलीकॉप्टर के प्रबंधन के लिए 26 कर्मी और रखरखाव व इंजीनियरिंग के लिए दो अन्य सैन्य कर्मी मालदीव की धरती में पदस्थ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें