ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी
- फोटो : Social Media
अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) परिषद में एक बार फिर भारत को सबसे अधिक समर्थन के लिए चुन लिया गया। भारत का चुनाव ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, स्पेन, स्वीडन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ अंतर्राष्ट्रीय समुद्री व्यापार में सबसे बड़ी रुचि वाले 10 राज्यों की श्रेणी में होता है।
उच्चायुक्त ने जताई खुशी
ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी ने शुक्रवार को कहा कि वोटिंग वैश्विक समुद्री संचालन में भारत के विविध योगदान को बढ़ाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। चुनाव के बाद दोरईस्वामी ने बताया कि भारत को समुद्री क्षेत्र में सेवा जारी रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने एक बार फिर चुन लिया है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समर्थन से हम बेहद खुश हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज लंदन में आईएमओ काउंसिल के लिए सबसे अधिक संख्या के साथ हमारा हमारा एक बार फिर निर्वाचन हुआ। यह भारत की निरंतरता, गौरवशाली औऱ अटूट रिकॉर्ड को दर्शाता है। यह हमारी सरकार की प्राथमिकताओं को दर्शाता है।
अब जानिए बैठक के बारे में
बता दें, आईएमओ समुद्री क्षेत्र की देखरेख करने वाली प्रमुख संस्था है। यह बदले में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, परिवहन और सभी समुद्री गतिविधियों को रेखांकित करती है। बैठक आईएमओ की 33वीं असेंबली की बैठक 27 नवंबर से छह दिसंबर के बीच लंदन में जारी है।