भारत सरकार ने चीन में फंसे भारतीय नागरिकों को वहां से बाहर निकलने के लिए एक और अवसर दिया है। चीन में भारतीय दूतावास ने सोमवार को कहा कि भारत से दवाईयां को लेकर आने वाला जहाज वापसी में खाली जाएगा तो इस स्थिति को देखते हुए तय किया गया है कि जो लोग वुहान या हुबेई से निकल कर भारत वापस जाना चाहते हैं वह इस मौके का इस्तेमाल करते हुए खाली जहाज से भारत वापस जा सकत हैं। यहां कार्यरत भारत के दूतावास की ओर से ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी गई।
दूतावास ने अपने ट्वीट में लिखा कि भारत सरकार इस हफ्ते चीन में एक मेडिकल सप्लाई से भरपूर विमान भेजेगी, जो कि चीन में कोरोना वायरस से लड़ने में मदद करेगा। जब ये विमान वापसी करेगा तो वुहान/हुबेई पर मौजूद भारतीय नागरिकों को वापस भी लाएगा। इसमें आगे कहा गया है कि वुहान/हुबई में ऐसे कई भारतीय हैं जो देश वापस आना चाहते हैं और लगातार दूतावास के संपर्क में हैं।
हम सभी भारतीयों से अपील करते हैं कि अगर आप इस फ्लाइट में वापस आना चाहते हैं तो तुरंत दूतावास से संपर्क करें। भारत ने इससे पहले दो एयर इंडिया के विमानों की दो उड़ानों के जरिए अपने सैकड़ों छात्रों को चीन से बाहर निकाला था।
अगले सप्ताह रवाना होगा दवाईयों का विमान
भारत की ओर से चीन को जाने वाली दवाईयों की खेप अगले सप्ताह भेजी जाएगी। इस मदद का प्रस्ताव स्वयं पीएम मोदी ने चीन को दिया था। चीन ने कहा है कि उसे मेडिकल मास्क, दस्तानों और सूट की विशेष जरूरत है।