दरअसल, रविवार को इस्त्राइल सेना के ट्विटर अकाउंट से एक युवती की सेल्फी लेते हुए तस्वीर पोस्ट की गई। जिसके बाद ट्विटर पर बवाल मच गया। यूजर के बीच अकाउंट हैक होने की चर्चा का दौर शुरू हो गया। बड़ी संख्या में लोग ट्वीट करके इस्त्राइली सेना को ट्रोल करने लगे।
इस्त्राइली सेना को टैग करते हुए एचडी नाम के यूजर ने लिखा, 'क्या यह नई मिसाइल है?'
लिमिटेड ब्रेडस्टिक ने लिखा, 'मैं झूठ नहीं बोल रहा हूं, यह मेरी गर्लफ्रेंड है। उसने एक घंटे पहले मुझसे कहा था कि वह सोने जा रही है। क्या आप मेरे साथ मजाक कर रहे हैं।'
फलस्तीन से अपना कब्जा खाली करो' सर्जियो सियानो ने लिखा, 'फलस्तीन से अपना कब्जा खाली करो। अपना पासवर्ड बदलो।'