फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक फिर टली, अब शुक्रवार को होगा पीएम ओली के भविष्य का फैसला

Wed, 08 Jul 2020 12:02 PM IST
आसिम खान पीटीआई, काठमांडो
विज्ञापन
प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (फाइल फोटो)
विज्ञापन

नेपाल की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की बुधवार को होने वाली अहम बैठक एक बार फिर टल गई है, अब यह शुक्रवार को होगी। इस बैठक में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के राजनीतिक भविष्य पर फैसला होना था। ओली की कार्यशैली तथा भारत विरोधी बयानों के चलते उनके इस्तीफे की मांग उठ रही है। 

विज्ञापन


दूसरी ओर पार्टी के दो धड़ों में मतभेद भी गहरा गए हैं। इन धड़ों में से एक की अगुवाई ओली कर रहे हैं तथा दूसरे धड़े के नेता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ हैं। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी की 45 सदस्यीय शक्तिशाली स्थायी समिति की बैठक बुधवार को होनी थी। और अब यह शुक्रवार को होगी।

प्रधानमंत्री के प्रेस सलाहकार सूर्य थापा ने बैठक के शुक्रवार तक स्थगित होने की घोषणा की। यह चौथी बार है जब बैठक स्थगित हुई है। बैठक टलने की कोई वजह नहीं बताई गई है।
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ समेत एनसीपी के शीर्ष नेताओं ने ओली का इस्तीफा मांगा है। उनका कहना है कि ओली के हाल के भारत विरोधी बयान ‘न तो राजनीतिक रूप से सही हैं और न ही कूटनीतिक तौर पर उचित’।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें