प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को कनाडा में हैंडगन (बंदूक) के स्वामित्व पर रोक को लेकर प्रस्ताव पेश किया है और यह प्रस्ताव बंदूक के आयात और बिक्री पर प्रभावी रूप से प्रतिबंध लगाएगा। ट्रूडो ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम हैंडगन के स्वामित्व पर रोक लागू करने के लिए कानून पेश कर रहे हैं। वहीं अब कनाडा में कहीं भी हैंडगन की खरीद, बिक्री पर रोक लगेगी।
ट्रूडो के लिए कानून पास करना भी एक चुनौती
संयुक्त राज्य अमेरिका में हाल में स्कूल में हुई गोलीबारी के बाद फैसला किया है। विधेयक को अभी भी संसद द्वारा पारित किया जाना बाकी है वहीं संसद में सत्तारूढ़ दल के पास सीटें कम हैं। ट्रूडो के लिए कानून पास करना भी एक चुनौती होगी।
इस मामले पर पत्रकारों से बात करते हुए ट्रूडो ने कहा हम हैंडगन के लिए बाजार को सीमित कर रहे हैं। कनाडा में कहीं भी हैंडगन खरीदना, बेचना, स्थानांतरित करना या आयात करना संभव नहीं होगा।