फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान को एक चीज का मलाल, बोले- यह हमारे लिए शर्म की बात

Sat, 14 Dec 2019 06:44 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को कहा कि यह शर्म की बात है कि हमारा देश उन दो देशों में से एक है, जहां अब भी पोलियो मौजूद है। खान ने इस्लामाबाद में देशव्यापी 'पोलियो उन्मूलन अभियान' के उद्घाटन समारोह के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने अपील करते हुए कहा कि परिजन आगे आकर अपने बच्चों को पोलियो का टीका लगवाएं। उन्होंने कहा कि यह "शर्म की बात" है कि पाकिस्तान दुनिया के उन दो देशों में एक है जहां पोलियो अब भी मौजूद है। बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार केवल पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नाइजर ही ऐसे देश हैं, जो अब तक पोलियो पर काबू नहीं पा सके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें