फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरिया: 26 मई को होगा राष्ट्रपति का चुनाव, स्पीकर हम्मूद सब्बाग ने की घोषणा

Mon, 19 Apr 2021 04:25 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, दमिश्क।

सार

  • राष्ट्रपति बसर असद के चौथी बार सात वर्षीय कार्यकाल के लिए चुने जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युद्ध से प्रभावित सीरिया में राष्ट्रपति का चुनाव 26 मई को होगा। संसद के स्पीकर हम्मूद सब्बाग ने रविवार को चुनाव की घोषणा की। उन्होंने बताया कि नामांकन सोमवार से शुरू होकर 10 दिनों तक चलेगा। विदेश में रह रहे सीरियाई नागरिक 20 मई को वोट कर सकेंगे।

विज्ञापन


 इस चुनाव में राष्ट्रपति बसर असद के चौथी बार सात वर्षीय कार्यकाल के लिए चुने जाने की उम्मीद है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि क्या कोई उनके खिलाफ चुनाव लड़ेगा, लेकिन ऐसा होता है तो यह प्रतीकात्मक होगा।

पिछले महीने अमेरिका ने सीरिया के राष्ट्रपति बसर असद को चेतावनी दी थी कि राष्ट्रपति का चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में होना चाहिए। चुनाव में सीरिया के सभी समाज का प्रतिनिधित्व होना चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो बाइडेन प्रशासन चुनाव परिणाम को मान्यता नहीं देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें