फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Lanka Crisis: भारत दौरे पर आ सकते हैं श्रीलंका के राष्ट्रपति विक्रमसिंघे, आर्थिक संकट पर कर सकते हैं चर्चा

Thu, 06 Oct 2022 04:16 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने 1948 के बाद से देश के सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका के तत्कालीन राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के कोलंबो से भाग जाने के बाद कार्यभार संभाला था।
विज्ञापन
Ranil Wickramasinghe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने गुरुवार को संसद में घोषणा की कि वह द्वीप देश के सबसे भीषण आर्थिक संकट पर चर्चा के लिए भारत की यात्रा कर सकते हैं। जापान, सिंगापुर और फिलीपींस की अपनी हाल की यात्राओं के बारे में सदन को जानकारी देते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि हम भारत के साथ अपनी बातचीत जारी रखे हुए हैं। जापान में प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी संक्षिप्त मुलाकात के दौरान मैंने उन्हें अपनी स्थिति के बारे में जानकारी देने के लिए नई दिल्ली जाने की अपनी इच्छा से अवगत कराया।

विज्ञापन


राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने 1948 के बाद से देश के सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका के तत्कालीन राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के कोलंबो से भाग जाने के बाद कार्यभार संभाला था। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हमेशा हमें अपना समर्थन दिया है। मैंने हमेशा हमारे संकट में भारत की सहायता की सराहना की है। मुझे उम्मीद है कि हमारे पुनर्निर्माण के प्रयास में भारत का समर्थन जारी रहेगा।

इस साल जनवरी से भारत ने श्रीलंका को लगभग 4 बिलियन अमरीकी डॉलर की सहायता दी है। इसी साल अप्रैल में श्रीलंका ने खुद को दिवालिया घोषित कर दिया था और कर्ज चुकाने में असमर्थता व्यक्त की थी। भारत 12 प्रतिशत के साथ श्रीलंका के द्विपक्षीय लेनदारों की सूची में चीन (52%) और जापान (19%) के बाद तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि श्रीलंका को जापान, चीन और भारत सहित लेनदार देशों के साथ एक आम समझौते पर पहुंचने की उम्मीद है। जापान सुलह प्रक्रिया में दिवालिया राष्ट्र की सहायता करने के लिए तैयार है। विक्रमसिंघे ने कहा कि लेनदार देशों और निजी ऋणदाताओं के साथ एक समझौते पर पहुंचने के बाद ही द्वीप राष्ट्र आईएमएफ आश्वासन प्राप्त करने में सक्षम होगा। राष्ट्रपति ने आगे कहा कि एशियाई विकास बैंक श्रीलंका को 500 मिलियन अमरीकी डालर का ऋण देने पर सहमत हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें