फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thailand : सोते बच्चों पर अंधाधुंध फायरिंग, 22 मासूमों समेत 38 की निर्मम हत्या, हमलावर ने खुद को भी मारी गोली

Thu, 06 Oct 2022 04:07 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक

सार

थाईलैंड के पूर्वोत्तर प्रांत में सामूहिक गोलीबारी में कम से कम 36 लोग मारे गए हैं। मृतकों में कुल 22 बच्चे और 14 व्यस्क शामिल हैं। 
विज्ञापन
थाईलैंड में 34 लोगों की निर्मम हत्या - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाईलैंड में दिल दहलाने वाली घटना में बर्खास्त पुलिसवाले ने चाइल्ड केयर सेंटर में 22 मासूमों समेत 38 लोगों की जान ले ली। पुलिस के पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल पान्या कामराप (34) ने पहले सोते हुए बच्चों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इतने से भी मन नहीं भरा तो कई को चाकू से गोद डाला। इसके बाद वह कार से गोलियां बरसाता हुआ घर पहुंचा और पत्नी-बेटे की हत्या के बाद खुद को गोली मार ली।

विज्ञापन


ड्रग्स तस्करी में फंसा कामराप कोर्ट में सुनवाई के बाद बेटे को ढूंढता हुआ यहां पहुंचा था। बेटा यहां नहीं मिला तो उस पर हैवानियत सवार हो गई। नॉन्गबुआ लंफू प्रांत के उथाई सावान में बृहस्पतिवार को हुई घटना में मारे गए सभी बच्चे 2 से ढाई साल के थे। पुलिस प्रवक्ता पैसल लूसनबून ने बताया, पान्या कोर्ट से अपने बेटे को लेने करीब 12:30 बजे चाइल्ड केयर सेंटर पहुंचा।

बेटा नहीं मिला, तो बंदूक निकाली और ताबड़तोड़ गोलियां दागनी शुरू कर दी। सबसे पहले उसने दो कर्मचारियों को मौत के घाट उतारा। इनमें एक आठ महीने की गर्भवती शिक्षिका थी। इसके बाद वह एक बंद कमरे में दाखिल हुआ, जहां मासूम सोए हुए थे। पान्या ने इनपर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं और चाकू से भी गोद डाला।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तनावग्रस्त स्थिति में वह यहां से निकला और कार से लोगों पर गोलियां बरसाते हुए घर पहुंचा। वहां उसने पत्नी व बेटे को मौत के घाट उतारने के बाद खुद को गोली मार ली। पुलिस के मुताबिक, पान्या ने जिस बंदूक से लोगों को मारा, वह कानूनी तरीके से खरीदी गई थी।

कमरे में खून ही खून
सोशल मीडिया पर वीडियो में बच्चों के शव मैट से लिपटे दिखाई दे रहे हैं। पूरे कमरे में खून नजर आता है।  

  • बच्चों के लिए सजीधजी दीवारों पर खून के धब्बे दिख रहे हैं। ए, बी, सी, डी के एल्फाबेट इधर-उधर बिखरे पड़े हैं।
  • पुलिस ने चाइल्ड केयर सेंटर सील कर दिया। बाहर मां-बाप बिलखते रहे। राहत की बात थी कि खराब मौसम की वजह से कम बच्चे ही स्कूल आए थे।

आठ बच्चों को स्टाफ ने बचाया
मारे गए मासूमों में 19 लड़के और 3 लड़कियां थीं। हमले के वक्त सेंटर में 30 बच्चे थे। आठ बच्चों को वहां के स्टाफ ने बचा लिया। जबकि, सेंटर के बाहर कुल दो बच्चों और 12 वयस्कों की मौत हुई। कई लोग घायल भी हुए।

पीएम ओचा ने बताया चौंकाने वाली घटना
थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुथ चान-ओचा ने शूटिंग को चौंकाने वाली घटना बताया। उन्होंने कहा, मैंने पुलिस प्रमुख को घटनास्थल पहुंचने और प्रभावित लोगों को तत्काल राहत के लिए अधिकारियों को आदेश दिए हैं। उप प्रधानमंत्री प्रवित वोंगसुवान घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें