फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुएना के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित, देश और देशवासियों को किया समर्पित

Mon, 05 Aug 2019 07:08 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को गुएना के सर्वोच्च पुरस्कार नेशनल आर्डर ऑफ मेरिट से सम्मानित किया गया है। वह पश्चिमी अफ्रीकी देश के दौरे पर हैं। उन्होंने अपना यह सम्मान भारत की जनता, गुएना के लोगों द्वारा दिए आतिथ्य-आदर और दोनों देशों के बीच की लंबे वक्त की आपसी मित्रता को समर्पित किया है।

विज्ञापन

 
गुएना के राष्ट्रपति अल्फा कोंडे से सम्मान ग्रहण करने के बाद राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि यह सम्मान हमें अपने संबंधों को और ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रेरित करेगा और यह हमारे आपसी विश्वास और भरोसे का अनंत निशान होगा। 

वह इन दिनों पश्चिमी अफ्रीका के तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में है। गुएना की यात्रा के दौरान दोनों देशों ने स्वास्थ्य और होम्योपैथी के क्षेत्र, नवीनीकरण ऊर्जा और ई-विद्याभारती और ई-आरोग्यभारत नेटवर्क प्रोजेक्ट में एमओयू पर हस्ताक्षर किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें