फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में भारतीय मूल के आठ लोगों की नागरिकता रद्द, अधिकारियों पर भी होगी कार्रवाई

Mon, 05 Aug 2019 06:14 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नेपाल का झंडा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

नेपाल सरकार ने रविवार को इस आधार पर भारतीय मूल के 8 लोगों की नागरिकता रद्द कर दी कि उन्होंने जाली दस्तावेजों के माध्यम से नागरिकता प्रमाण पत्र प्राप्त किया है। एक अधिकारी ने बताया कि आठ व्यक्तियों की नागरिकता प्रमाण पत्र को रद्द करने का निर्णय एक कैबिनेट बैठक में लिया गया था। 

विज्ञापन


इन आठ व्यक्तियों की पहचान अशोक शाह, बिंदे महतो, राजेंद्र महतो, दानादेवी महतो, सुशील महतो, राजेश्वर महतो, रामकिशोर महतो और राजकुमार महतो के रूप में की गई है। इस बीच, राष्ट्रीय जनता पार्टी-नेपाल (आरजेपी-एन) के महासचिव राकेश मिश्रा ने कहा कि सरकार को इस तरह का निर्णय लेने से पहले मामले की ठीक से जांच कर लेनी चाहिए। 

बकौल राकेश, ‘मुझे संदेह है कि क्या सरकार ने पर्याप्त सबूत जमा किए थे कि भारतीय नागरिकों को नेपाली नागरिकता प्रमाणपत्र दिया गया था। यह उन लोगों को दंडित करने का उपहास है, जो बिना उचित दस्तावेज के नागरिकता प्रदान करने के लिए जिम्मेदार उन अधिकारियों को दंडित किए बिना नागरिकता प्रमाणपत्र प्राप्त करते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें