फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुएल लोपेज ने कहा, रोजगार की आउटसोर्सिंग रोकने के लिए बनेगा कानून

Thu, 29 Oct 2020 02:57 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मेक्सिको सिटी
विज्ञापन
मेक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुएल लोपेज ओबराडोर - फोटो : twitter
विज्ञापन

मेक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुएल लोपेज ओबराडोर ने कहा है कि वह निजी कंपनियों द्वारा रोजगार की ‘आउटसोर्सिंग’ पर पूर्ण प्रतिबंध लगाएंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के गलत इस्तेमाल से कर्मचारियों को वह लाभ नहीं मिल रहे हैं जिन पर कानूनी रूप से उनका अधिकार है। राष्ट्रपति ने कहा कि वे बाद में इस प्रस्ताव को संसद में भेजेंगे।

विज्ञापन


व्यावसायिक समूहों ने इस कदम की आलोचना करते हुए दावा किया कि कोरोना वायरस महामारी के कारण मेक्सिको की अर्थव्यवस्था पहले से ही खराब हालत में है और ‘आउटसोर्सिंग’ बंद कर देने से उसे और भी नुकसान पहुंचेगा। मेक्सिको की कंपनियां प्राय: अस्थायी एजेंसियों या बाहर की कंपनियों को अपना काम का ठेका देती हैं ताकि भर्ती इत्यादि के खर्चे बचाए जा सकें।

इस तरह के कर्मचारी कंपनी के परिसर में ही काम करते हैं लेकिन उन्हें वेतन किसी अन्य कंपनी से मिलता है। लोपेज ओबराडोर ने ‘आउटसोर्स’ करने वाली एक कंपनी की धोखाधड़ी का हवाला देते हुए पाबंदी लगाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें