फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग का एलान, शासन प्रणाली बदलने की हर कोशिश का प्रतिरोध होगा

Thu, 03 Sep 2020 10:30 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, बीजिंग
विज्ञापन
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में कम्युनिस्ट पार्टी के शासन के तहत राष्ट्र की कार्यप्रणाली को बदलने की किसी भी कोशिश का इसके सभी 1.40 अरब नागरिक प्रतिरोध करेंगे। उन्होंने प्रशांत महासागर में द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर चीन के प्रतिरोध की भावना की सराहना की।

विज्ञापन


शी ने युद्ध में भाग लेने वाले सैनिकों और नागरिकों को समर्पित स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया और एक मिनट का मौन रखा। उन्होंने कहा, ‘चीन के लोगों ने युद्ध के दौरान दुनिया को अपनी देशभक्ति, राष्ट्रीय स्वरूप,बहादुरी और मजबूत इच्छा शक्ति दिखाई थी। ’ उन्होंने कहा, ‘चीन के लोग कम्युनिस्ट पार्टी के इतिहास, इसके स्वरूप और इसके मिशन को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति या ताकत को नहीं बख्शेंगे।’

अमेरिका के बढ़ते राजनीतिक एवं आर्थिक दबाव का चीन के सामना करने और भारत से लगी सीमा पर गतिरोध तथा उसकी आर्थिक एवं क्षेत्रीय महत्वाकांक्षा को यूरोपीय देशों और दक्षिण एशियाई देशों से लगे झटके के बाद शी की यह टिप्पणी आई है।
विज्ञापन


मंगोलिया में चीन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
उधर, मंगोलिया में चीनी सरकार द्वारा मंदारिन भाषा थोपने पर विरोध हो रहा है। जगह-जगह लोग प्रदर्शन कर रहे हैं और सड़क पर उतर आए हैं। दरअसल, चीन ने स्वायत्त क्षेत्र इनर मंगोलिया में स्कूली बच्चों को स्थानीय भाषा के स्थान पर मंदारिन में पढ़ाई कराने का आदेश दिया है। चीन इस आंदोलन को बलपूर्वक समाप्त करने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें