फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Portugal: राष्ट्रपति मुर्मू ने पुर्तगाल के चर्च का किया दौरा, कवि लुइस वाज डी कैमोज की समाधि पर दी श्रद्धांजलि

Tue, 08 Apr 2025 03:14 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लिस्बन।

सार

Portugal: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुर्तगाल के सैंटा मारिया चर्च में कवि लुइस वाज डी कैमोज की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और 16वीं सदी के जेरोनिमोस का भी दौरा किया। इसके बाद, उन्हें लिस्बन शहर की 'चाबी' प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्होंने भारत के यूरोपीय संघ से संबंधों को बढ़ाने में पुर्तगाल को महत्वपूर्ण साझेदार बताया।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पुर्तगाल के सैंटा मारिया चर्चा का दौरा - फोटो : एक्स/भारत की राष्ट्रपति
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को सैंटा मारिया चर्च में पुर्तगाल के राष्ट्रीय कवि लुइस वाज डी कैमोज की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति भवन के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू ने पुर्तगाल के 16वीं सदी के वास्तुकला का एक उत्कृष्ट उदाहरण जेरोनिमोस का भी दौरा किया।

विज्ञापन

पुर्तगाल के राष्ट्र कवि को पुष्पांजलि अर्पित करतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : एक्स/भारत की राष्ट्रपति
सोशल मीडिया मंच एक्स पर राष्ट्रपति भवन ने लिखा,'राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सैंटा मारिया चर्च का दौरा किया और लुइस वाज डी कैमोज की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही, उन्होंने पुर्तगाल के 16वीं सदी के वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण जेरोनिमोस का भी दौरा किया।'

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान की गई लिस्बन की चाबी - फोटो : पीटीआई
राष्ट्रपति मुर्मू को प्रदान की गई लिस्बन शहर की 'चाबी'
इस बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सोमवार को पुर्तगाल के ऐतिहासिक कैमारा म्युनिसिपल डी लिस्बोआ (सिटी हॉल) में लिस्बन शहर की चाबी (की ऑफ ऑनर) प्रदान की गई। इस समारोह में लिस्बन के कई प्रतिष्ठित नागरिक भी शामिल हुए, जिनमें कूटनीतिक क्षेत्र के सदस्य और भारतीय एवं हिंद-पुर्तगाली समुदाय के प्रतिनिधि भी शामिल थे।
ये भी पढ़ें: Prez Murmu Portugal Visit: द्रौपदी मुर्मू ने पुर्तगाल के समकक्ष से की मुलाकात, इन अहम मुद्दों पर हुई बातचीत

समारोह में राष्ट्रपति का अभिवादन करता कूटनीतिक और हिंद-पुर्तगाली समुदाय - फोटो : एक्स/भारत की राष्ट्रपति
कैमारा म्युनिसिपल डी लिस्बोआ में शामिल हुए कूटनीतिक समुदाय के प्रतिनिधि
एक पोस्ट में राष्ट्रपति भवन ने कहा, 'लिस्बन के मेयर ने ऐतिहासिक कैमारा म्युनिसिपल डी लिस्बोआ (सिटी हॉल) में आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिस्बन शहर की 'की ऑफ ऑनर' प्रदान की। इस समारोह में लिस्बन के कई प्रतिष्ठित नागरिकों ने भाग लिया, जिनमें कूटनीतिक और भारतीय एवं हिंद-पुर्तगाली समुदाय के प्रतिनिधि भी शामिल थे। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर मेयर और लिस्बन के लोगों का आभार जताया और लिस्बन के लोगों के स्नेहपूर्ण स्वभाव, खुलेपन, सहनशीलता की भावना और विविधता के प्रति सम्मान की सराहना की।'
 

समारोह में द्रौपदी मुर्मू - फोटो : एक्स/भारत की राष्ट्रपति
2047 तक समृद्ध और विकसित समाज होगा भारत: राष्ट्रपति मुर्मू
समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, 'हम भारत को 2047 तक एक विकसित देश, 'विकसित भारत' बनाने के लिए काम कर रहे हैं, जो एक समृद्ध, समावेशी और विकसित समाज होगा, जिसमें मानव-केंद्रित दृष्टिकोण होगा।' उन्होंने यह भी कहा कि पुर्तगाल भारत के लिए यूरोपीय संघ के साथ अपने संबंधों को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण साझेदार रहा है।

लिस्बन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : एक्स/भारत की राष्ट्रपति
यूरोपीय संघ और लुसोफोन देशों के साथ बढ़ावा देने में पुर्तगाल महत्वपूर्ण साझेदार: मुर्मू
उन्होंने कहा, 'पुर्तगाल भारत के लिए यूरोपीय संघ और लुसोफोन देशों (जहां पुर्तगाली भाषा बोली जाती है और जो देश पुर्तगाली साम्राज्य का हिस्सा थे) के साथ हमारे संबंधों को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण साझेदार रहा है। भारत और पुर्तगाल के बीच सांस्कृतिक संबंध सदियों पुराने हैं और उन्होंने हमारे रोज़मर्रा के जीवन पर एक अमिट छाप छोड़ी है।' 
 

ये भी पढ़ें: Sudipto Sen: कान जाएगी केरल स्टोरी के निर्देशक की फिल्म चरक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर फिल्म बनाने का एलान
 
विज्ञापन

पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : एक्स/भारत की राष्ट्रपति
दोपहर में पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा से विस्तार से बातचीत की और भारत-पुर्तगाल संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। राष्ट्रपति भवन ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'राष्ट्रपति मुर्मू ने पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा से विस्तृत चर्चा की। दोनों नेताओं ने भारत-पुर्तगाल संबंधों के विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई की कि द्विपक्षीय संबंध आपसी विश्वास, समझ और महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहयोग पर आधारित हैं, जिसमें बहुपक्षीय स्तर पर सहयोग भी शामिल है। उन्होंने व्यापार और निवेश, सूचना प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा और संपर्क जैसे कई क्षेत्रों में लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति जताई।'

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें