फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Slovakia: पुर्तगाल के बाद अब स्लोवाकिया के दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू, क्या रहेगा कार्यक्रम; जानें

Wed, 09 Apr 2025 04:33 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रातिस्लावा

सार

Slovakia: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने दो देशों के राजकीय दौरे के दूसरे चरण में स्लोवाकिया की यात्रा शुरू की। यह यात्रा 29 साल बाद किसी भारतीय राष्ट्रपति का स्लोवाकिया दौरा है। राष्ट्रपति महत्वपूर्ण बैठकों के अलावा टाटा मोटर्स के जगुआर लैंड रोवर संयंत्र का भी दौरा करेंगी।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : एक्स/भारत की राष्ट्रपति
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दो देशों के राजकीय दौरे के दूसरे चरण में बुधवार को स्लोवाकिया की यात्रा शुरू की। मुर्मू स्लोवाकिया जाने वाली भारत की दूसरी राष्ट्रपति बन गई हैं। पुर्तगाल का दौरा खत्म करने के बाद वह वियना पहुंचीं और वहां से सड़क मार्ग से ब्रातिस्लावा (स्लोवाकिया की राजधानी) पहुंचीं। यह यात्रा उन्होंने रात के समय की। 

विज्ञापन


स्लोवाकिया के दो दिवसीय दौरे के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू कई महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगी। वह स्लोवाक राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी, प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको और राष्ट्रीय परिषद के अध्यक्ष रिचर्ड रासी से मुलाकात करेंगी। 29 साल बाद यह पहला मौका है, जब कोई भारतीय राष्ट्रपति स्लोवाकिया आया है। राष्ट्रपति मुर्मू का एक प्रमुख कार्यक्रम टाटा मोटर्स के जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) संयंत्र का दौरा होगा। यह संयंत्र 2018 में शुरू हुआ था और इसकी उत्पादन क्षमता हर साल 1,50,000 वाहन बनाने की है।  

ये भी पढ़ें: 'चीन का पलटवार करना गलती, खत्म हो चुका अमेरिका के आर्थिक आत्मसमर्पण का युग', टैरिफ पर व्हाइट हाउस का बयान
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के सचिव तन्मय लाल ने चार अप्रैल को एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा था कि स्लोवाकिया में संस्कृत के अध्ययन की परंपरा बहुत मजबूत है। महात्मा गांधी के कामों का स्लोवाक भाषा में अनुवाद किया गया है। स्लोवाकिया ने 2022 में यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालने में महत्वपूर्ण सहायता प्रदान की थी। भारत और स्लोवाकिया के संबंध भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण हैं। 2004 में जब स्लोवाकिया ने यूरोपीय संघ में प्रवेश किया, तब भारत और यूरोपीय संघ ने अपनी रणनीतिक साझेदारी शुरू की थी।
विज्ञापन


स्लोवाकिया में भारत की कंपनियों ने कई क्षेत्रों में निवेश किया है, जिनमें ऑटोमोबाइल, इंजीनियरिंग और आईटी प्रमुख हैं। भारत और स्लोवाकिया के बीच लंबे समय से रक्षा संबंध भी मजबूत हैं। इससे पहले, राष्ट्रपति ने पुर्तगाल में भी उच्च स्तरीय बैठकें कीं और भारतीय समुदाय से मुलाकात की। यह यात्रा दोनों देशों के मजबूत संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए की गई थी। 

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें