फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Elections: बाइडन के दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने के संकेत, जल्द हो सकती है आधिकारिक घोषणा

Sun, 05 Feb 2023 02:01 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, फिलाडेल्फिया।

सार

राष्ट्रपति जो बाइडन ने ‘राष्ट्रीय डेमोक्रेटिक समिति’ से दावा किया कि उनके प्रशासन ने एक मजबूत अर्थव्यवस्था बनाने में मदद की है। 
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति जो बाइडन ने डेमोक्रेटिक पार्टी की एक बैठक में दूसरे कार्यकाल के लिए उम्मीदवारी पेश करने का संकेत दिया। बैठक में डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्यों ने ‘चार और साल’ के नारे लगाए। हालांकि, अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बाइडन ने ‘राष्ट्रीय डेमोक्रेटिक समिति’ से दावा किया कि उनके प्रशासन ने एक मजबूत अर्थव्यवस्था बनाने में मदद की है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके प्रशासन ने जन कार्यों, स्वास्थ्य देखभाल तथा हरित प्रौद्योगिकी में देश के प्रमुख संघीय निवेश किए। उन्होंने रिपब्लिकन चरमपंथ की आलोचना भी की। उन्होंने पार्टी नेताओं से पूछा, क्या आप मेरे साथ हैं? इस बीच बाइडन ने अगले सप्ताह होने वाले ‘स्टेट ऑफ यूनियन’ भाषण से पहले राजनीतिक एकता का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें