ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो
- फोटो : Facebook
ब्राजील के निकाय चुनावों में राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को हार का सामना करना पड़ा है। राष्ट्रपति द्वारा जिन पांच उम्मीदवारों को सहयोग किया गया सिर्फ उन्होंने ही जीत दर्ज की है बाकी को हार का सामना करना पड़ा है। यहां तक की राष्ट्रपति के घरेलू मेयर सीट पर खड़े उम्मीदवार मारसेलो क्त्रिस्वेला को भी हार का मुंह देखना पड़ा है।
इसी तरह ब्राजील के सबसे अधिक आबादी वाला पांचवां शहर में फोर्टालेजा में भी राष्ट्रपति के सबसे खास और मेयर उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा है। इसी तरह कई उम्मीदवार है जहां राष्ट्रपति के खास उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा है। इस परिणाम को लेकर विश्लेषक ब्राजील की राजनीति को लेकर कई तरह के कयास लगा रहे हैं। एजेंसी।