फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड में दस संगठनों के खिलाफ सुरक्षा उल्लंघन का केस दर्ज

Tue, 01 Dec 2020 02:45 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वेलिंगटन
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के व्हाइट आईलैंड में पिछले साल फटता हुआ ज्वालामुखी - फोटो : twitter
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के व्हाइट आईलैंड में पिछले साल ज्वालामुखी फटने से 22 लोगों की मौत के मामले में दस संगठनों के खिलाफ सुरक्षा उल्लंघन का केस दर्ज किया है। जिन दस संगठनों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है उनके नाम अभी गुप्त रखे गए हैं। नौ दिसंबर को ज्वालामुखी फटने से पहले ये द्वीप पर्यटकों की पहली पसंद  हुआ था।

विज्ञापन


दस संगठनों और कई लोगों पर लग सकता है लाखों रुपये का जुर्माना
अब लोग ये सवाल करने लगे हैं कि जब यहां जांच चल रही थी और अलर्ट था उसके बाद भी पर्यटकों को यहां क्यों जाने दिया गया था। कहा जा रहा है कि इस मामले में जीएनएस साइंस और नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी का नाम भी शामिल है।

इसके अलावा कुछ प्राइवेट कंपनियां भी हैं जो पर्यटकों को इस द्वीप पर ले जाने का काम करती हैं। इसमें कंपनी के निदेशक और प्रबंधकों तक का नाम शामिल है। इस मामले में संगठनों पर अधिकतम 11 मिलियन अमेरिकी डॉलर जबकि एक व्यक्ति पर तीन लाख अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें