फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राजील जाने के लिए भारतीयों को अब वीजा की जरूरत नहीं, राष्ट्रपति ने की घोषणा

Fri, 25 Oct 2019 10:20 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो
विज्ञापन
जेयर बोलसोनारो (फाइल फोटो)
विज्ञापन

भारतीय नागरिक अब बिना वीजा के ब्राजील जा सकते हैं। ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने गुरुवार को घोषणा की कि चीन और भारत के यात्रियों या व्यापार से जुड़े लोगों को अब ब्राजील आने के लिए अब वीजा की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन


इस साल की शुरुआत में ब्राजील की सत्ता संभालने वाले जेयर बोलसोनारो ने सरकार में आते ही कई विकसित देशों के लिए वीजा की जरूरतों को खत्म कर दिया। लेकिन भारत और चीन के नागरिकों के लिए इस सुविधा की घोषणा ब्राजीलियाई राष्ट्रपति के चीन के आधिकारिक दौरे के समय की गई। इस योजना के तहत पहली बार किसी विकासशील राष्ट्र के लिए ब्राजील ने अपने वीजा नियमों में बदलाव किया है।

इस साल की शुरुआत में ब्राजील की सरकार ने अमेरिका, कनाडा, जापान और ऑस्ट्रेलिया के यात्रियों और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए वीजा की जरूरतों को खत्म कर दिया था। हालांकि, उन देशों ने ब्राजील के नागरिकों के लिए अपनी वीजा आवश्यकताओं को खत्म नहीं किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें