फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका में चरमपंथी संगठनों को नहीं होने देंगे सक्रिय: राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे

Wed, 05 Feb 2020 06:27 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रपति गोतबया - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह में देश में चरमपंथी संगठनों को सक्रिय नहीं होने देने की शपथ ली। इस बार श्रीलंका के राष्ट्रगान को वर्ष 2016 के बाद से पहली बार तमिल भाषा में नहीं गाया गया।

विज्ञापन


कोलंबो में 72 वें राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए गोतबाया राजपक्षे ने कहा कि वह श्रीलंका के सभी निवासियों के राष्ट्रपति हैं।

उन्होंने कहा कि वह स्वतंत्र प्रेस और अभिव्यक्ति के अधिकार जैसी नागरिक स्वतंत्रता को सुनिश्चित करेंगे। गोतबाया राजपक्षे ने कहा कि हम देश में आतंकवाद फैलाने वाले चरमपंथी संगठनों को सक्रिय नहीं होने देंगे। इसी वजह से उत्तर और पूर्व में तीस साल के संघर्ष के कारण देश के विकास में देरी हुई है।

राजपक्षे ने कहा कि मैं लोगों की स्वतंत्रता को स्वतंत्र रूप से सोचने और लिखने के लिए पूरी तरह से मजबूत करना चाहता हूं। मेरी सरकार विरोधियों के विचारों को सहन करने और सामंजस्य स्थापित करने करने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि श्रीलंका एक एकात्मक राज्य है।
विज्ञापन


एक स्वतंत्र, संप्रभु, स्वतंत्र, लोकतांत्रिक गणराज्य है। मैं आपकी स्वतंत्रता को मजबूत करने की प्रतिज्ञा लेता हूं। श्रीलंका के स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रगान केवल सिंहली भाषा में ही गाया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें