फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'जेलेंस्की से बहुत निराश हैं राष्ट्रपति ट्रंप', जानें अमेरिकी एनएसए माइक वाल्ट्ज ने क्यों कही ऐसी बात

Fri, 21 Feb 2025 03:15 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

Russia-Ukraine Conflict: अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज ने अमेरिका के वित्तीय मदद पर बढ़ते दवाब चिंता जताई है। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से बहुत ही निराश हैं। 
विज्ञापन
माइक वाल्ट्ज, अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार - फोटो : X / @TrumpWarRoom
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से काफी नाराज हैं। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) माइक वॉल्ट्ज ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप यूक्रेन युद्ध को जल्द खत्म करना चाहते हैं, लेकिन जेलेंस्की शांति वार्ता के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। माइक वॉल्ट्ज ने मीडिया से बात करते हुए कहा, राष्ट्रपति ट्रंप जेलेंस्की से इस बात को लेकर नाराज हैं कि उन्होंने अब तक शांति वार्ता का मौका नहीं लिया है। 
विज्ञापन


अमेरिका पर बढ़ता आर्थिक बोझ
एनएसए माइक वॉल्ट्ज ने यह भी कहा कि अमेरिका को यूक्रेन युद्ध में अरबों डॉलर खर्च करने पड़ रहे हैं, जबकि यूरोप इस युद्ध में कम योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा, 'हमने साफ कर दिया है कि अमेरिका और उसके करदाताओं पर यूक्रेन युद्ध का बोझ डालना सही नहीं है। यूरोप को अपनी रक्षा के लिए आगे आना होगा। अमेरिका की घरेलू जरूरतें भी हैं और राष्ट्रपति ट्रंप इसे साफ कर चुके हैं'।  
रूस-यूक्रेन शांति वार्ता में ट्रंप की भूमिका
अमेरिकी एनएसए ने यह भी बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप की मौजूदगी में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और जेलेंस्की दोनों ने माना था कि केवल ट्रंप ही इस युद्ध को खत्म करने में मदद कर सकते हैं। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर जेलेंस्की को निशाने पर लिया। उन्होंने लिखा, 'एक मामूली कॉमेडियन जेलेंस्की ने अमेरिका से 350 अरब डॉलर ले लिए। यह युद्ध कभी शुरू ही नहीं होना चाहिए था और यह कभी जीता नहीं जा सकता।' 
विज्ञापन


यूरोप से 200 अरब डॉलर ज्यादा खर्च किए- ट्रंप
ट्रंप ने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिका ने यूरोप से 200 अरब डॉलर ज्यादा खर्च किए हैं और उसे कुछ भी वापस नहीं मिल रहा है। उन्होंने ज़ेलेंस्की पर चुनाव न कराने और यूक्रेन में भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। ट्रंप ने कहा- जेलेंस्की कह रहे हैं कि अमेरिका से मिले पैसे का आधा हिस्सा 'गायब' हो गया है। वह चुनाव नहीं करा रहे हैं और यूक्रेन की जनता में उनकी लोकप्रियता कम हो गई है'।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें