अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वकील रूडी गिउलियानी को हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनके सिर से हेयर डाई बहने के चलते शर्मसार होना पड़ा था। वहीं अब ऐसी ही एक और गलती के लिए रूडी गिउलियानी जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं।
हेयर डाई के बाद अब ट्रंप के वकील रूडी गिउलियानी का एक और शर्मिंदा करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाई देता है कि रूडी गिउलियानी ने रुमाल से पहले नाक साफ की और फिर उसी रुमाल से चेहरा पोंछ लिया। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर ट्रंप के वकील को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
रूडी गिउलियानी ने ट्रंप अभियान के कई कानूनी सलाहकारों के साथ मिलकर गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बड़े पैमाने पर मतदाता धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया। जब उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़े पैमाने पर समन्वित मतदाता धोखाधड़ी का आरोप लगाया, तो उनके बालों से डाई टपक रही थी। दरअसल, रूडी गिउलियानी जहां प्रेस कांन्फ्रेंस कर रहे थे, वहां बहुत गर्मी थी। उनको पसीने आ रहे थे। इस दौरान पसीने के साथ उनकी डाई भी निकलने लगी। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसको पकड़ लिया और मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।