फ्रांसीसी एयरफोर्स के कर्नल थिएरी (Thierry, Colonel of French Airforce) ने पीएम मोदी की आगामी फ्रांस यात्रा पर न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, बैस्टिल डे परेड पर जब मैं और मेरे सैनिक काम कर रहे होंगे, तो हम आपके प्रधानमंत्री और हमारे फ्रांसीसी राष्ट्रपति की ओर देखेंगे। यह बहुत भावुक कर देने वाला उदाहरण है क्योंकि हम उनसे लगभग 30 मीटर की दूरी पर होंगे... इसलिए यह बहुत प्रभावित करने वाला पल होगा।
भारत की थल, जल और वायु सेना के दल ने बैस्टिल डे परेड के लिए बुधवार को अभ्यास सत्र आयोजित किया। दल ने 'सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा' की धुन पर मार्च किया। भारतीय नौसेना के कमांडर प्रतीक कुमार ने कहा कि "यह न केवल सशस्त्र बलों के लिए बल्कि भारत के पूरे लोगों के लिए एक महान भावना है कि हमें फ्रांसीसी सरकार के प्रतिष्ठित कार्यक्रम बैस्टिल डे में प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया गया है। हमें खुशी है कि हम थल सेना, नौसेना और वायु सेना की त्रि-सेवा टुकड़ी के हिस्से के रूप में यहां मौजूद हैं।