फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस में 'इकोसाइड लॉ' की तैयारी, पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने पर होगी 10 साल की जेल

Wed, 25 Nov 2020 08:46 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
विज्ञापन
पर्यावरण - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

फ्रांस में पर्यावरण को बचाने के लिए एक नया कानून बनाने पर बात चल रही है। इसके तहत पर्यावरण को खतरे में डालने वाले को 45 लाख यूरो यानी करीब 40 करोड़ रुपये का जुर्माना या फिर 10 साल कैद की सजा हो सकती है। इस नए कानून को 'इकोसाइड लॉ' का नाम दिया जा रहा है। पर्यावरण को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने वालों को इसके तहत सख्त सजा दी जाएगी।

विज्ञापन


दरअसल, एक साल पहले फ्रांस में सरकार ने 150 लोगों वाली एक पर्यावरण समिति का गठन किया था 'सिटीजंस कन्वेंशन फॉर द क्लाइमेट' नाम की इस समिति की ओर से सिफारिश के बाद कानून का प्रस्ताव दिया गया।

देश के न्याय मंत्री एरिक ड्यूपॉन्टमोरेटी और पारिस्थितिकी मंत्री बारबरा पोम्पिल्ली ने साप्ताहिक समाचार पत्र  'ले जोरनाल दु डिमांच' से बातचीत में कहा इस मामले में सजा इस बात पर निर्भर करेगी कि अपराधी की मंशा क्या थी हम पर्यावरण न्याय के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर पार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें