फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mauritius: ब्रिटेन मॉरीशस को सौंपेगा चागोस द्वीप समूह, घोषणा के बाद प्रविंद जुगनाथ ने PM मोदी को धन्यवाद दिया

Sat, 05 Oct 2024 02:10 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट लुइस

सार

मॉरिशस के पीएम जुगनाथ ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'मॉरीशस अफ्रीकी संघ, भारत सरकार और नरेंद्र मोदी के साथ ही सभी मित्र देशों को धन्यवाद देता है, जिन्होंने हमारी उपनिवेशवाद समाप्ति की लड़ाई में हमारा समर्थन किया है।'
विज्ञापन
मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ - फोटो : ANI/YouTube/MinistryofExternalAffairs
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ ने शुक्रवार को उपनिवेशवाद समाप्ति की लड़ाई में समर्थन करने के लिए अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। जुगनाथ ने ब्रिटेन द्वारा हिंद महासागर में सुदूर चागोस द्वीपों की संप्रभुता मॉरिशस को सौंपने की घोषणा के एक दिन बाद पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है। 

विज्ञापन


मॉरिशस के पीएम जुगनाथ ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'मॉरीशस अफ्रीकी संघ, भारत सरकार और नरेंद्र मोदी के साथ ही सभी मित्र देशों को धन्यवाद देता है, जिन्होंने हमारी उपनिवेशवाद समाप्ति की लड़ाई में हमारा समर्थन किया है।'

बता दें कि ब्रिटेन ने बृहस्पतिवार को हिंद महासागर में सुदूर चागोस द्वीपों की संप्रभुता मॉरीशस को सौंपने के लिए एक ऐतिहासिक समझौते की घोषणा की। लगभग 60 द्वीपों से बने सुदूर चागोस की ब्रिटिश हिंद महासागर क्षेत्र (बीआईओटी) स्थिति पर कई वर्षों से विवाद चल रहा है। 2022 में पिछली कंजर्वेटिव पार्टी सरकार के दौरान इसके भविष्य पर बातचीत शुरू हुई थी। हालांकि, ब्रिटेन डिएगो गार्सिया पर संयुक्त यूके-अमेरिका सैन्य अड्डे को बरकरार रखेगा।
विज्ञापन





ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दो साल की बातचीत के बाद चागोस द्वीपसमूह की संप्रभुता मॉरीशस को सौंपने का फैसला किया। स्टार्मर ब्रिटेन और मॉरीशस के बीच हुए राजनीतिक समझौते का स्वागत करने के लिए जल्द ही अपने मॉरीशस समकक्ष जुगनाथ से बात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें