अमेरिका में ह्यूस्टन के एक पोस्ट ऑफिस का नाम दिवंगत सिख पुलिस अधिकारी संदीप सिंह धालीवाल के नाम पर रखा जाएगा। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने सर्वसम्मति से इससे जुड़े विधेयक को अपनी मंजूरी दे दी है। विधेयक में 315 एडिक्स हॉवेर रोड पर स्थित डाकघर का नाम ‘डिप्टी संदीप सिंह धालीवाल पोस्ट ऑफिस’ रखने का प्रस्ताव किया गया था।
हैरिस काउंटी शेरिफ ऑफिस में काम करने वाले पहले सिख पुलिसकर्मी 42 साल के धालीवाल की 27 सितंबर, 2019 को ड्यूटी के दौरान हत्या कर दी गई थी। धालीवाल ने ड्यूटी के दौरान एक वाहन को चेकिंग के लिए रोका था। जिसमें सवार एक महिला और पुरुष ने धालीवाल पर गोली चला दी थी, जिसमें उनकी मौत हो गई। इस विधेयक को 2019 में सांसद लिजी फ्लेचर ने पेश किया था।