फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप की ईरान को धमकी, हमले पर करेंगे 1000 गुना बड़ा हमला

Wed, 16 Sep 2020 04:35 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : White House
विज्ञापन

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी दी है कि अमेरिका के खिलाफ किसी भी हमले का प्रतिशोध 1000 गुना बड़ा हमला करके लिया जाएगा। उन्होंने यह धमकी मीडिया में चल रही उन खबरों के बाद दी है, जिसमें कहा गया है कि तेहरान, जनवरी में शीर्ष जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या का बदला लेने की योजना बना रहा है।

विज्ञापन


ईरान के दक्षिण अफ्रीका में अमेरिका की राजदूत की हत्या के साजिश रचने की खबरों के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने तेहरान को धमकी देते हुए कहा कि अगर ईरान ने कासिम सुलेमानी की हत्या का बदला लेने के लिए अमेरिका या अमेरिकी लोगों पर कोई हमला किया तो वह किसी भी ईरानी हमले का 1000 गुना ज्यादा बड़े हमले से जवाब देंगे।

ट्रंप ने ट्वीट किया कि मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि ईरान कासिम सुलेमानी की हत्या का बदला लेने के लिए (अमेरिकी राजदूत) की हत्या की साजिश या अमेरिका के खिलाफ अन्य किसी हमले की साजिश रच रहा है। कासिम सुलेमानी की हत्या भविष्य में अमेरिकी सैनिकों पर होने वाले किसी भी हमले और अमेरिकी सैनिकों की हत्या को रोकने के लिए किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें