फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटिकन: 'आंखें खुली थीं, सांसें चल रही थी...', अंतिम क्षणों में क्या कर रहे थे पोप, डॉक्टर ने बताई पूरी कहानी

Thu, 24 Apr 2025 06:03 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम।

सार

डॉक्टर ने बताया कि पोप फ्रांसिस सोमवार सुबह वेटिकन में बेहोशी की हालत में पाए गए। उनकी आंखें खुली थीं और सांस सामान्य थी, लेकिन वह कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे थे, वह कोमा में थे। स्ट्रोक आने के दो घंटे बाद उनकी मृत्यु हो गई। शनिवार को उनका राजकीय अंतिम संस्कार होगा, जिसमें दुनिया भर के नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन
पोप फ्रांसिस के निधन के बाद शोक की लहर - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोप फ्रांसिस के डॉक्टर ने बताया कि सोमवार सुबह जब उन्हें वेटिकन बुलाया गया, तो उन्होंने पोप की आंखे खुली देखीं और उन्हें सामान्य रूप से सांस लेते हुए पाया। हालांकि, वह कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे थे। उन्होंने यह जानकारी गुरुवार को इटली के एक अखबार कोरिएरे डेला सेरा को दी। 

विज्ञापन


डॉक्टर सर्जियो अल्फिएरी ने पोप फ्रांस का पांच हफ्तों तक अस्पताल में दोहरे निमोनिया का उपचार किया था और जब 23 मार्च को पोप वेटिकन लौटे तो उनके स्वस्थ होने तक उनकी देखभाल करते रहे। पोप के स्वास्थ्य सहायक मासिमिलियानो स्ट्रापेट्टी ने सोमवार की सुबह साढ़े पांच बजे डॉक्टर अल्फिएरी को फोन किया और बताया कि पोप की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल ले जाना होगा। डॉक्टर ने कहा कि वह बीस मिनट बाद उनके पास पहुंचे। 
   
ये भी पढ़ें: 'दक्षिण सूडान में नए गृह युद्ध को रोकने के लिए ताकत का इस्तेमाल करें', यूएन दूत की UNSC से अपील
विज्ञापन


डॉक्टर ने कहा, जब मैं उनके कमरे में गया, तो उनकी आंखें खुली थीं। मुझे लगा कि उन्हें सांस लेने में कोई दिक्कत है, इसलिए मैंने उन्हें आवाज दी, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। मैंने उन्हें दर्द देकर भी जगाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उसी पल मुझे समझ में आ गया कि अब कुछ नहीं किया जा सकता। वह कोमा में थे। 
  
अल्फिएरी ने बताया कि उन्हें दोबारा अस्पताल ले जाना बहुत जोखिम भरा था, क्योंकि वहां उनका पहले भी गंभीर श्वसन संक्रमण का उपचार हुआ था, जिससे वो दो बार मरते-मरते बचे थे। उन्होंने कहा, पोप जतब जेमेली अस्पताल में थे तो हमेशा कहते थे कि वह घर पर ही मरना चाहते हैं। पोप को स्ट्रोक आया और दो घंटे बाद उनकी मौत हो गई। कार्डिनल पिएत्रो पेरोलिन पहुंचे और पोप के पार्थिव शरीर के पास रोजरी की प्राथना की, जिसमें पोप के घर के कर्मचारी भी शामिल थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का दुनिया को संदेश, अंग्रेजी में बोले- आतंकियों को धरती की छोर तक नहीं छोड़ेंगे
 
डॉक्टर ने बताया, मैंने उन्हें आखिरी विदाई के तौर पर एक हल्का सा स्पर्श दिया। वेटिकन न्यूज ने बताया कि जब पोप बीमार हुए, तब उन्होंने अपने सहायक स्ट्रापेट्टी को विदाई के लिए इशारा किया और जो लोग उनके पास थे, उन्होंने बताया कि उन्हें कोई दर्द महसूस नहीं हो रहा था। पोप का अंतिम संस्कार शनिवार को होगा, जिसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की सहित दुनियाभर के नेता शामिल होंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें