फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोप फ्रांसिस का ऐतिहासिक इराक दौरा समाप्त, बगदाद हवाईअड्डे पर दी जाएगी विदाई

Tue, 09 Mar 2021 03:06 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, बगदाद
विज्ञापन
इराक में पोप फ्रांसिस - फोटो : PTI
विज्ञापन

पोप फ्रांसिस के इराक के ऐतिहासिक दौरे का सोमवार को समापन हुआ। बगदाद हवाईअड्डे पर पोप और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल को विदाई दी जाएगी और वहां से वे रोम रवाना होंगे। उल्लेखनीय है कि चार दिवसीय दौरे पर इराक आए पोप ने इस दौरान पांच प्रांतों का दौरा किया।

विज्ञापन


उन्होंने इराक के लोगों से विविधता को अपनाने का अनुरोध किया। दक्षिण के नजफ में उन्होंने शिया समुदाय के प्रभावशाली धार्मिक नेता आयातुल्ला अली अल सिस्तानी से मुलाकात की और उत्तर के निनेवेह में इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह से पीड़ित ईसाई समुदाय के लोगों से मुलाकात की।

पोप जहां-जहां गए, वहां उनकी झलक पाने के लिए भीड़ एकत्रित हो गई। एक स्टेडियम में करीब दस हजार लोग एकत्रित हुए जिससे कोरोना वायरस संबंधी चिंताएं बढ़ गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें