पोप फ्रांसिस के ताजा स्वास्थ्य अपडेट में शनिवार को बताया गया है कि पोप फ्रांसिस डबल निमोनिया के इलाज के दौरान अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही और उनकी हालत में हाल के दिनों में थोड़ा सुधार हुआ है। हालांकि, उनके डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को लेकर अभी भी सतर्क रहने का फैसला किया है।
ब्रोंकाइटिस बीमारी से पीड़ित पोप फ्रांसिस की स्थिति में सुधार की खबर सामने आ रही है। पोप फ्रांसिस के ताजा स्वास्थ्य अपडेट में शनिवार को बताया गया है कि पोप फ्रांसिस डबल निमोनिया के इलाज के दौरान अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही उनकी हालत में हाल के दिनों में थोड़ा सुधार हुआ है। हालांकि, उनके डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को लेकर अभी भी सतर्क रहने का फैसला किया है, इसका मतलब है कि वे अभी भी खतरे से बाहर नहीं हैं। 88 साल के पोप की हालत अब स्थिर है और उन्हें पिछले कुछ दिनों से बुखार नहीं आया है। डॉक्टरों ने बताया कि उनके खून में ऑक्सीजन का स्तर भी सही है, जो इलाज के अच्छे परिणाम को दर्शाता है।
विज्ञापन
14 फरवरी को कराया गया था भर्ती
बता दें कि पोप फ्रांसिस को 14 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, क्योंकि वे ब्रोंकाइटिस से पीड़ित थे। यह बीमारी बाद में श्वसन मार्ग में जटिलताएं पैदा कर डबल निमोनिया में बदल गई। हालांकि, पिछले हफ्ते उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ और अब उनकी स्थिति स्थिर है।
डॉक्टरों ने सुधार की जताई उम्मीद
बात अगर पोप की आज की स्थिति की करें तोपोप ने शनिवार को आराम किया और कुछ काम भी किया। वे रोम के जेमेली अस्पताल में अपने चौथे सप्ताह में प्रवेश कर चुके हैं। डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य में सुधार की उम्मीद जताई, लेकिन वे अभी भी सतर्क हैं।
इस बीच, वेटिकन के सामान्य कामकाज में कोई रुकावट नहीं आई। कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन ने सेंट पीटर बेसिलिका में गर्भपात विरोधी समूह के लिए मास मनाया। पोप ने भी गर्भपात विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक संदेश भेजा। पोप को अब सांस लेने में मदद के लिए उच्च प्रवाह वाले ऑक्सीजन का इस्तेमाल किया जा रहा है और रात में वेंटिलेशन मास्क भी लगाया जा रहा है।