फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pope Francis: पोप को आज अस्पताल से मिल जाएगी छुट्टी, ठीक होने के लिए दो महीने आराम और पुनर्वास की जरूरत

Sun, 23 Mar 2025 03:19 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम

सार

जेमेली अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि पोप फ्रांसिस की हालत स्थिर है और उन्होंने डबल निमोनिया के खिलाफ अच्छी प्रगति की है। उन्होंने बताया कि पोप को कई बार सांस लेने में तकलीफ हुई, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई, हालांकि अब उनकी हालत स्थिर है। वह रविवार को अपने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे।
विज्ञापन
पोप फ्रांसिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोप फ्रांसिस को रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। उन्होंने 38 दिनों तक दोनों फेफड़ों में निमोनिया जैसी गंभीर बीमारी से लड़ाई लड़ी। जेमेली अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सर्जियो अल्फीरी ने शनिवार को बताया कि फ्रांसिस को वेटिकन में ठीक होने के लिए कम से कम दो महीने आराम और पुनर्वास की जरूरत होगी।

विज्ञापन


फ्रांसिस को ब्रोंकाइटिस की समस्या बढ़ने के बाद 14 फरवरी को जेमेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उन्हें निमोनिया हो गया। 

पोप ने डबल निमोनिया के खिलाफ अच्छी प्रगति की
डॉक्टरों ने बताया कि अब उनकी हालत स्थिर है और उन्होंने डबल निमोनिया के खिलाफ अच्छी प्रगति की है। 21 फरवरी के बाद शनिवार शाम को पहली ब्रीफिंग की गई। इस दौरान डॉक्टरों ने पहली बार पिछले महीने पोप की स्थिति के बारे में जानकारी दी। डॉक्टरों ने बताया कि पोप को कई बार सांस लेने में तकलीफ हुई, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई, हालांकि अब उनकी हालत स्थिर है।

ये भी पढ़ें: Pope Francis: पोप फ्रांसिस का स्वास्थ्य में सुधार, वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आध्यात्मिक रिट्रीट में हुए शामिल
विज्ञापन


रविवार को श्रद्धालुओं को देंगे आशीर्वाद
वेटिकन ने यह भी घोषणा की कि पोप रविवार सुबह अस्पताल में अपने 10वीं मंजिल के सुइट से श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे। यह उनका 14 फरवरी को भर्ती होने के बाद से पहला लाइव प्रदर्शन होगा। इससे पहले, पोप ने 6 मार्च को एक ऑडियो संदेश जारी किया और वेटिकन ने 16 मार्च को उनकी एक तस्वीर वितरित की।

पोप को फेफड़ों की पुरानी बीमारी है
अर्जेंटीना के 88 वर्षीय पोप, जिन्हें फेफड़ों की पुरानी बीमारी है, सर्दियों में सांस लेने में समस्याओं का सामना करते हैं। युवावस्था में उनके एक फेफड़े का हिस्सा निकाल दिया गया था, उन्हें पहले भी सांस लेने में तकलीफ हुई थी और उनके फेफड़ों में तरल पदार्थ जमा होने की समस्या थी, लेकिन अब उनकी स्थिति में सुधार हुआ है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Pope Francis: पोप फ्रांसिस की स्थिति में सुधार के संकेत, डॉक्टरों ने सतर्कता बनाए रखने की दी सलाह

पिछले दो हफ्तों में पोप की हालत में हुआ सुधार
वेटिकन ने बताया कि पिछले दो हफ्तों में, उनकी हालत स्थिर हो गई और उनमें थोड़ा सुधार हुआ है। उन्हें अब रात में वेंटिलेशन मास्क पहनने की जरूरत नहीं है, और वे दिन के दौरान ऑक्सीजन की आवश्यकता भी कम कर रहे हैं।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें