फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इराक : शिया धर्मगुरु से मिले पोप ने कई मुद्दों पर की चर्चा

Sun, 07 Mar 2021 01:48 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नजफ।
विज्ञापन
Pope Francis - फोटो : pixabay
विज्ञापन

अपने ऐतिहासिक इराक दौरे में शनिवार को पोप फ्रांसिस ने शिया समुदाय के सबसे वरिष्ठ मौलवियों में से एक अयातुल्ला अली अल-सिस्तानी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों धर्मगुरुओं में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद शिया धर्मगुरु ने पुष्टि की कि इराक में ईसाइयों की रक्षा देश के धार्मिक अधिकारियों की अहम भूमिका है। रविवार को पोप आईएस के गढ़ मोसुल का दौरा करेंगे।

विज्ञापन


इस्लामिक स्टेट के गढ़ रह चुके मोसुल में पोप फ्रांसिस चर्च स्क्वायर में प्रार्थना भी करेंगे। यहां पोप की सुरक्षा के लिए करीब 10,000 इराकी सुरक्षाकर्मियों की नियुक्ति की गई है। बता दें कि दशकों तक इराक में चले युद्ध के दौरान ईसाई समुदाय के लोगों की संख्या में आई कमी के बीच पोप फ्रांसिस शुक्रवार को बगदाद पहुंचे थे।

शनिवार को उन्होंने शिया धर्मगुरु से शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का संदेश देने के लिए मुलाकात की। बंद कमरे में हुई बैठक के दौरान इराक के अल्पसंख्यक ईसाइयों से जुड़े मुद्दे भी उठाए गए।
विज्ञापन


इस दौरान शिया धर्मगुरु अल-सिस्तानी ने कहा, ईसाइयों को देश में शांति से रहकर इराकियों के समान अधिकारों का आनंद लेना चाहिए। पोप का स्वागत करने के लिए लोग पारंपरिक परिधानों में अपने घरों के बाहर खड़े थे। शांति के प्रतीक के तौर पर कुछ सफेद कबूतर भी छोड़े गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें