फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेक्सिको : भारत के टीके को मंजूरी देने की सिफारिश, विश्व में बढ़ रही है मृतकों की संख्या

Sun, 07 Mar 2021 01:08 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मेक्सिको सिटी।
विज्ञापन
कोवैक्सीन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विश्व में जहां कुल संक्रमितों की संख्या 11.67 करोड़ पार हो गई है वहीं मृतकों की संख्या 25.93 लाख से ज्यादा हो चुकी है। इस बीच, मैक्सिको की एक तकनीकी समिति के विशेषज्ञों ने भारतीय दवा कंपनी भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोविड-19 के टीके ‘कोवैक्सीन’ के इस्तेमाल की सर्वसम्मति से सिफारिश की है।

विज्ञापन


समिति की रिपोर्ट को संघीय चिकित्सा सुरक्षा आयोग के मंजूरी बोर्ड के पास भेजा गया है। कोविड-19 टीके के अंतिम चरण के परीक्षण के नतीजों के संबंध में टीका निर्माता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह टीका संक्रमण से निपटने में करीब 81 प्रतिशत कारगर है।

मेक्सिको में यह पांचवां टीका होगा जिनके इस्तेमाल के लिए मंजूरी मिलेगी। देश में 24 घंटे के भीतर यहां 712 लोगों की मौत हो चुकी है।

रिपब्लिकन सीनेटरों की बाइडन से भारतीय प्रस्ताव न मानने की अपील
चार शीर्ष रिपब्लिकन सीनेटरों ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से भारत और दक्षिण अफ्रीका की तरफ से विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के प्रस्ताव को स्वीकार न करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


दरअसल भारत-दक्षिण अफ्रीका का समर्थन करते हुए अमेरिका के सैकड़ों सामाजिक संगठनों और तीन वरिष्ठ सांसदों ने बाइडन से डब्ल्यूटीओ में कोविड-19 टीकों पर मिलने वाली छूट नहीं रोकने का अनुरोध किया था क्योंकि इससे दुनियाभर में कोरोना मरीजों के इलाज को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


भारत ने बौद्धिक संपदा अधिकार के व्यापार संबंधी पहलुओं से छूट मांगी है लेकिन रिपब्लिकन सांसद नहीं चाहते कि भारत को छूट मिले।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें