फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्राइल-हमास संघर्ष: नेतन्याहू ने कहा- सैन्य अभियान पूरी ताकत से जारी, पोप ने की हिंसा की निंदा

Sun, 16 May 2021 10:43 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, वेटिकन सिटी

सार

इस्राइल गाजा सिटी पर कुछ दिनों से हवाई हमले कर रहा है और यह लड़ाई इस्राइल और गाजा में सत्तारूढ़ हमास के आतंकवादियों के बीच हो रही है। इस्राइल द्वारा रविवार को गाजा सिटी पर किए गए हवाई हमलों में तीन इमारत नष्ट हो गईं और कम से कम 42 लोग मारे गए। इस्राइल और हमास के बीच एक सप्ताह पहले शुरू हुए संघर्ष के बाद यह सबसे भीषण हमला था। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हमले में मारे गए लोगों में 16 महिलाएं और 10 बच्चे भी शामिल हैं, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस बीच इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को कहा कि सैन्य अभियान 'पूरी ताकत के साथ जारी है और इसमें अभी और समय लगेगा।
विज्ञापन
पोप फ्रांसिस (फाइल) - फोटो : twitter.com/Pontifex
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोप फ्रांसिस ने इस्राइल और फलस्तीनियों के बीच ‘अस्वीकार्य’ हिंसा की कड़ी निंदा की और कहा कि खासतौर पर बच्चों की मौत ‘संकेत है कि वे भविष्य का निर्माण नहीं करना चाहते हैं बल्कि विध्वंस करना चाहते हैं। पोप फ्रांसिस ने रविवार को सेंट पीटर स्क्वॉयर की ओर खुलती खिड़की से आशीर्वाद देने के कार्यक्रम में शांति, संयम और वार्ता के रास्ते के लिए अंतरराष्ट्रीय मदद की प्रार्थना की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मैंने खुद से पूछा, इस नफरत और बदले से आखिर हमें क्या मिलेगा? क्या हम सच में मानते हैं कि हम अन्य को नष्ट कर शांति प्राप्त कर सकते हैं?’ पोप फ्रांसिस ने आगे कहा, ‘ईश्वर के नाम पर जिसने हम सभी इंसानों को बराबर हक, कर्तव्य और सम्मान के साथ बनाया और भाई की तरह रहने का निर्देश दिया, मैं अपील करता हूं कि इस हिंसा को जल्द से जल्द बंद किया जाए।’

दूसरी ओर, टेलीविजन पर प्रसारित अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल चाहता है कि हमास को 'बड़ी कीमत' चुकानी पड़े। उल्लेखनीय है कि इस्राइल की ओर से रविवार को गाजा सिटी पर किए गए हवाई हमलों में तीन इमारतें नष्ट हो गईं और कम से कम 42 लोग मारे गए। इस्राइल और हमास के बीच एक सप्ताह पहले शुरू हुए संघर्ष के बाद यह सबसे भीषण हमला था।

विज्ञापन

इस्राइली सेना ने गाजा में हमास के शीर्ष नेता के घर को बनाया निशाना

इस्राइली सेना ने कहा कि उसने गाजा में हमास के एक शीर्ष नेता के घर पर हमला किया है। गाजा से इस्राइल में हवाई हमले और रॉकेट दागे जाने के करीब एक हफ्ते बाद यह हमला किया गया। सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल हिदाई जिल्बरमैन ने रविवार को इस्राइली सेना के रेडियो को बताया कि सेना ने गाजा में हमास के सबसे वरिष्ठ नेता येहियेह सिनवार के घर को निशाना बनाया है जो संभवत: वहां छिपा था। उसका मकान दक्षिण गाजा पट्टी में खान युनूस शहर में स्थित है।

विज्ञापन

इस्लामी नेताओं ने गाजा पर आपातकालीन बैठक की

गाजा की स्थिति को लेकर 57 सदस्यीय इस्लामी सहयोग संगठन (ओआईसी) की रविवार को आपातकालीन डिजिटल बैठक हुई ताकि गाजा पट्टी पर इस्राइल की सेना के हमले को रोका जा सके। सऊदी अरब के विदेश मंत्री शहजादा फैसल बिन फरहान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि गाजा के खिलाफ इस्राइल के सैन्य अभियान को खत्म करने की दिशा में काम किया जाए और तटीय क्षेत्र में सहायता पहुंचने दिया जाए।

पश्चिमी तट के रामल्ला से फलस्तीन के विदेश मंत्री रियाद मालकी ने इस्राइल को निशाने पर लेते हुए उसे ‘रंगभेदी देश’ करार दिया जो गाजा में हमारे लोगों के खिलाफ अपराध और क्रूरता कर रहा है। उन्होंने कहा कि सोमवार से शुरू हुई हिंसा में 10 हजार लोग विस्थापित हुए हैं। मालकी ने कहा, ‘फलस्तीनी लोगों के विरोध ने स्पष्ट कर दिया है कि यरूशलम ही लक्ष्मण रेखा है। इस्राइळ की हत्या मशीन से हमारे लोग नहीं थकेंगे।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें