फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉप स्टार लेडी गागा ने सरकार का कामकाज ठप होने पर ट्रम्प, पेंस पर साधा निशाना

Mon, 21 Jan 2019 01:33 PM IST
Trainee Trainee भाषा, लॉस एंजिलिस
विज्ञापन
LADY GAGA - फोटो : self
विज्ञापन

पॉप स्टार लेडी गागा ने अमेरिका में सरकार का कामकाज ठप होने को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उप राष्ट्रपति माइक पेंस पर हमला बोला है।

विज्ञापन


गायिका ने 19 जनवरी को अपने कार्यक्रम के बीच में ही देश की मौजूदा स्थिति पर अपनी राय रखी।

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका के ‘फ....‘ (गाली) राष्ट्रपति हमारी सरकार को कृपया दोबारा काम करने दें... ऐसे कई लोग हैं जो सिर्फ वेतन पर गुजारा करते हैं और उन्हें अपने पैसे चाहिए।’’ 

गागा ने पेंस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘माइक पेंस, जो ये सोचते हैं कि उनकी पत्नी का ऐसे स्कूल में काम करना ठीक हैं जहां एलजीबीटीक्यू पर प्रतिबंध है...तो आप गलत हैं।’’ 
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से पेंस की पत्नी की ऐसे स्कूल में नौकरी करने के लिए काफी आलोचना की जा रही है, जहां एलजीबीटीक्यू समुदाय के लोगों पर प्रतिबंध है।
विज्ञापन


ट्रम्प ने रविवार को अमेरिकी सरकार में जारी आंशिक कामकाज बंदी को खत्म करने की कोशिश में अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए 5.7 अरब डॉलर के अनुदान के बदले अवैध रूप से देश में रह रहे करीब सात लाख लोगों को उनके देश वापस भेजने से संरक्षण देने का प्रस्ताव दिया था। हालांकि डेमोक्रेट ने इसे खारिज करते हुए कहा था कि यह प्रस्ताव चर्चा शुरू करने के लायक भी नहीं है।

करीब एक महीने से अमेरिका में सरकारी कामकाज आंशिक रूप से ठप पड़ा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें