फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal: नेपाल में नई सरकार के गठन का रास्ता खुला, नेपाली कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी

Fri, 16 Dec 2022 06:19 AM IST
वीरेंद्र शर्मा अतुल मिश्र, काठमांडू

सार

नेपाली कांग्रेस को 89 सीटों पर जीत मिली है। इसी तरह नेकपा (एमाले) को 78 सीटें, नेकपा माओवादी केंद्र को 32 सीटें, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को 20, राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी को 20, जनता समाजवादी पार्टी को 12, नेकपा एकीकृत समाजवादी को 10, जनमत पार्टी को छह और लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी को 4 सीटें मिली हैं।
विज्ञापन
नेपाली कांग्रेस टीम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल में नई सरकार के गठन का रास्ता खुल गया है। चुनाव आयोग ने प्रतिनिधि सभा और प्रांतीय विधानसभा सदस्य चुनाव का नतीजा राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी को सौंप दिया है। नेपाली कांग्रेस को सबसे ज्यादा सीटें मिली हैं। बृहस्पतिवार की सुबह राष्ट्रपति भवन शीतल निवास पहुंच कर मुख्य आयुक्त दिनेश कुमार थपलिया सहित अधिकारियों ने राष्ट्रपति भंडारी को 20 नवंबर को हुए चुनाव के नतीजों का ब्योरा दिया। बता दें कि आयोग ने बुधवार को चुनाव के सभी नतीजे घोषित कर दिए थे।

विज्ञापन


इस तरह रहे नतीजे
नेपाली कांग्रेस को 89 सीटों पर जीत मिली है। इसी तरह नेकपा (एमाले) को 78 सीटें, नेकपा माओवादी केंद्र को 32 सीटें, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को 20, राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी को 20, जनता समाजवादी पार्टी को 12, नेकपा एकीकृत समाजवादी को 10, जनमत पार्टी को छह और लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी को 4 सीटें मिली हैं। 275 सीटों की प्रतिनिधि सभा में कांग्रेस पहली पार्टी है, नेकपा (एमाले) दूसरी ओर नेकपा माओवादी केंद्र तीसरी पार्टी है। वहीं, रवि लामिछाने के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नई शक्ति के रूप में सामने आई है।

35 दिन के भीतर मिल जाएगा प्रधानमंत्री
नेपाल के संविधान के अनुच्छेद 76 (8) में कहा गया है कि निर्वाचन अतिम परिणाम घोषणा या प्रधानमंत्री का पद रिक्त होने की तारीख से 35 दिनों के अंदर प्रधानमंत्री की नियुक्ति की प्रक्रिया समाप्त करनी होगी। संविधान के अनुच्छेद 76(1) में किसी एक दल के बहुमत प्राप्त करने की स्थिति में सरकार बनाने की प्रक्रिया का उल्लेख है। हालांकि, अभी किसी एक पार्टी के पास बहुमत नहीं है, इसलिए सरकार गठन की प्रक्रिया अनुच्छेद 76 (2) के अनुसार शुरू होती है। इसके तहत यह प्रावधान है कि जिसे दो या दो से अधिक राजनीतिक दलों का समर्थन प्राप्त हो, वह सरकार बना सकता है।
विज्ञापन


138 सदस्यों के बहुमत की जरूरत...सरकार बनाने के लिए 138 सदस्यों के बहुमत की जरूरत होती है। हालांकि, सत्तारूढ़ गठबंधन के 136 सांसद हैं, जिनमें नेपाली कांग्रेस, माओवादी, एकीकृत समाजवादी, लोसपा, राजमो शामिल हैं। बहुमत के लिए गठबंधन के पास दो सांसद नहीं हैं। पहली बार आम चुनाव जीतने वाली जनमत पार्टी ने सरकार में जाने का फैसला किया हैं। जनमत पार्टी के छह सांसद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें