फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की सियासत: इमरान खान से कैसे लड़ें, नवाज शरीफ ने दिया इसका गुरुमंत्र! 

Fri, 13 May 2022 09:38 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान कह चुके हैं कि इस महीने की 20 तारीख के बाद किसी भी दिन अपने समर्थकों से इस्लामाबाद कूच करने की अपील करेंगे। इमरान खान तुरंत देश में चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम इसी मांग पर जोर डालने के लिए है।
विज्ञापन
इमरान खान, नवाज शरीफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और उनके साथ लंदन गए उनकी सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों को पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इमरान खान के अभियान से मुकाबला करने का गुरुमंत्र दिया। खास कर उन्होंने इस बारे में उनका मार्गदर्शन किया कि इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रस्तावित ‘इस्लामाबाद कूच’ से वे कैसे निपटें। नवाज शरीफ प्रधानमंत्री शाहबाज के शरीफ के बड़े भाई हैं। शाहबाज शरीफ अपने वरिष्ठ मंत्रियों के दल के साथ उनसे मिलने लंदन गए थे।

विज्ञापन


पाकिस्तान के गृह मंत्री राना सनाउल्लाह ने प्रधानमंत्री के दल के साथ गए पाकिस्तानी पत्रकारों को नवाज शरीफ से मुलाकात के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया- ‘मियां नवाज शरीफ ने अराजकता और लोगों के इस्लामाबाद में होने वाले जमावड़े के बारे में हमारा मार्गदर्शन किया। लेकिन चूंकि हमारी गठबंधन सरकार है, इसलिए हम इस मामले को कैबिनेट के सामने रखेंगे। हम उन लोगों को इस्लामाबाद नहीं आने देंगे। 20 लाख लोगों की बात तो दूर है, हम 20 लोगों को भी वहां पहुंचने की इजाजत नहीं देंगे।

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान कह चुके हैं कि इस महीने की 20 तारीख के बाद किसी भी दिन अपने समर्थकों से इस्लामाबाद कूच करने की अपील करेंगे। इमरान खान तुरंत देश में चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम इसी मांग पर जोर डालने के लिए है। पर्यवेक्षकों के मुताबिक गृह मंत्री सनाउल्लाह के बयान से साफ है कि इमरान खान के इस प्रस्तावित कार्यक्रम से सत्ताधारी गठबंधन हिला हुआ है। इमरान खान को जिस बड़े पैमाने पर लोगों का समर्थन मिल रहा है, उसे देखते हुए 20 लाख लोगों को इस्लामाबाद लाने के उनके दावे को सरकार गंभीरता से ले रही है। ऐसे संकेत हैं कि इस मुद्दे पर नवाज शरीफ ने सरकार से सख्त रुख अपनाने की सलाह दी है। लेकिन इससे टकराव और बढ़ने का अंदेशा है।
विज्ञापन


इस सवाल पर कि क्या इमरान खान को गिरफ्तार किया जाएगा, सनाउल्लाह ने कहा कि सभी कानूनी जरूरतें पूरी की जाएंगी। अगर गिरफ्तारी की जरूरत महसूस की गई, तो यह भी किया जाएगा। गृह मंत्री ने गुरुवार को सेना के जन संपर्क विभाग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स (आईएसपीआ) की एक बैठक को भी संबोधित किया। इसके बाद आईएसपीआर ने फिर एक बयान जारी कर सेना को बदनाम करने के लिए की जा रही टिप्पणियों की निंदा की। 

समझा जाता है कि नवाज शरीफ की सलाह पर ही गृह मंत्री ने आइएसपीआर के साथ बैठक करने का फैसला किया। इसके पीछे मकसद पीटीआई की तरफ से लगातार पेश आ रही राजनीतिक चुनौतियों का मुकालबा करने में सेना का साथ हासिल करना है। सनाउल्लाह ने इस बैठक में अन्य संस्थाओं की भावनाओं पर भी मरहम लगाने की कोशिश की। गौरतलब है कि पीटीआई लगातार न्यायपालिका और निर्वाचन आयोग के रुख पर भी सवाल उठा रही है। सनाउल्लाह ने कहा- ‘न्यायपालिका और अन्य संस्थानों के राजनीति से दूर रहने के रुख से हम हमेशा ही प्ररित होते रहे हैँ। इन संस्थानों के खिलाफ की जा रही टिप्पणियां गलत हैं। हम इन संस्थानों की रक्षा करेंगे।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें