फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Shooting: केंटकी के चर्च में गोलीबारी के बाद दो महिलाओं की मौत, संदिग्ध हमलावर ढेर; पुलिसकर्मी समेत कई घायल

Mon, 14 Jul 2025 01:27 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लेक्सिंगटन

सार

अमेरिका में केंटकी राज्य के लेक्सिंगटन शहर के पास फेयेट काउंटी की रिचमंड रोड बैपटिस्ट चर्च में रविवार को गोलीबारी की घटना हुई। इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई। एक संदिग्ध ने पहले पुलिसकर्मी को गोली मारकर घायल कर दिया। बाद में, उसने चर्च में कई लोगों को घायल कर दिया। हालांकि, पुलिस ने संदिग्ध को मार गिराया। 
विज्ञापन
गोलीबारी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में केंटकी की एक चर्च में रविवार को गोलीबारी हुई। घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि एक संदिग्ध ने पहले राज्य पुलिसकर्मी को गोली मारकर घायल कर दिया। बाद में, वह पास के एक चर्च में भाग गया और दूसरी गोलीबारी में और लोगों को घायल कर दिया। केंटकी राज्य पुलिस ने सोशल मीडिया पर बताया कि संदिग्ध भी मारा जा चुका है और गोलीबारी की यह घटना समाप्त हो गई है। 

विज्ञापन


लेक्सिंगटन के पुलिस प्रमुख लॉरेंस वेदर्स ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह घटना लेक्सिंगटन शहर के पास फेयेट काउंटी में सुबह 11:36 बजे हुई। उन्होंने बताया कि एक पुलिसकर्मी ने हवाई अड्डे के पास एक वाहन को रोका। इस दौरान संदिग्ध ने पुलिसकर्मी को गोली मार दी और एक वाहन को लूटने के बाद भागकर रिचमंड रोड बैपटिस्ट चर्च में पहुंच गया। वेदर्स ने बताया कि संदिग्ध ने वहां दोबारा गोलीबारी शुरू की और कई लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बाद में लेक्सिंगटन पुलिस ने संदिग्ध को मार गिराया। हालांकि, पुलिस ने संदिग्ध की मौत के बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी। 

ये भी पढ़ें: France: फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों का एलान, अगले दो वर्षों में सेना पर खर्च होंगे अतिरिक्त 6.5 अरब यूरो
विज्ञापन


घायलों का पास के अस्पताल में चल रहा इलाज: केंटकी गवर्नर
केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि चर्च में हुई गोलीबारी में कई लोग घायल हुए हैं। गवर्नर ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी और अन्य लोगों का पास के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि किसकी हालत कितनी गंभीर है। अन्य विवरण अभी सामने आ रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: India-Singapore Ties: सिंगापुर के राष्ट्रपति, डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, चीन के लिए हुए रवाना

गवर्नर की लोगों से अपील- हिंसक घटना से प्रभावितों के लिए प्रार्थना करें
गवर्नर बेशियर ने लोगों से अपील की है कि वे इस हिंसक घटना से प्रभावित सभी लोगों के लिए प्रार्थना करें। साथ ही लेक्सिंगटन पुलिस विभाग और केंटकी राज्य पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए उनको धन्यवाद दें। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें