फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्र : गिरजाघर के बाहर बम निष्क्रिय करते समय विस्फोट में पुलिसकर्मी की मौत

Sun, 06 Jan 2019 05:53 PM IST
आसिम खान भाषा, काहिरा
विज्ञापन
विज्ञापन

काहिरा के एक रिहायशी इलाके में एक गिरजाघर के पास विस्फोटक को निष्क्रीय करने की कोशिश के दौरान विस्फोट होने से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी। मिस्र के गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि विस्फोट में बम निष्क्रीय दस्ते का कमांडर और अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गये।

विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि पूर्वी काहिरा के नस्र सिटी में गिरजाघर के निकट एक इमारत की छत पर एक सूटकेस में विस्फोटक छिपाकर रखा गया था। पुलिस इसका निरीक्षण कर रही थी। बहरहाल शनिवार हुए धमाके के लिये तत्काल किसी ने भी जिम्मेदारी नहीं ली है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें