पिशिन के डिप्टी कमिश्नर यासिर मुहम्मद यासिर ने कहा, आज सुबह पिशिन इलाके में दो संदिग्ध आतंकियों ने पोलियो टीकाकरण टीम पर हमला करने की कोशिश की, इस दौरान गोली से पुलिसकर्मी की मौत हो गई।
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के पिशिन में मंगलवार को संदिग्ध आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी। ये पुलिसकर्मी एक पोलियो टीकाकरण टीम को लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
डिप्टी कमिश्नर ने क्या कहा ?
पिशिन के डिप्टी कमिश्नर यासिर मुहम्मद यासिर ने कहा, आज सुबह पिशिन इलाके में दो संदिग्ध आतंकियों ने पोलियो टीकाकरण टीम पर हमला करने की कोशिश की, इस दौरान गोली से पुलिसकर्मी की मौत हो गई।
बाल-बाल बचे पोलियो टीकाकरण टीम के सदस्य
अधिकारी के मुताबिक, हमले में पोलियो टीकाकरण टीम के सदस्य बाल-बाल बच गए, क्योंकि हमलावर पुलिसकर्मी को गोली मारने के बाद तुरंत फरार हो गए।
पहले भी हो चुके हैं इसी तरह के हमले
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब पोलियो टीकाकरण टीम पर हमला किया गया। इस तरह के हमले पहले बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों और महानगरीय शहर कराची में भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
अगस्त में आखिरी बार हुआ था पोलियो टीकाकरण टीम पर हमला
यासिर के मुताबिक, कड़े सुरक्षा व्यवस्था के कारण इस तरह के हमले कम हुए हैं। आखिरी बार खैबर पख्तूनख्वाह के टैंक जिले में अगस्त में हमला हुआ था। तब पोलियो टीकाकरण टीम की सुरक्षा करने वाले दो पुलिसकर्मी मारे गए थे। अभी तक किसी भी आतंकी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
बलूचिस्तान में शुरू किया पांच दिवसीय पोलियो विरोधी अभियान
सरकार ने बलूचिस्तान के 19 जिलों में पांच दिवसीय पोलियो विरोधी अभियान शुरू किया है। धार्मिक चरमपंथी ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण टीम को निशाना बनाते हैं।