फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Britain: तीन लोगों की हत्या करने वाले युवक से पूछताछ शुरू, तीन दिन पहले हुई चाकूबाजी में भारतीय छात्रा की हुई

Fri, 16 Jun 2023 07:52 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ग्रेस भारतीय मूल के एक ब्रिटिश डॉक्टर की बेटी हैं। उनके पिता ने 2009 में चाकूबाजी से पीड़ित किशोरों की जान बचाई थी, जिस वजह से उन्हें प्रशंसा भी मिली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रेस ने इंग्लैंड की ओर से हॉकी में अंडर-18 भी खेला है।
विज्ञापन
इंग्लैंड पुलिस - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नॉटिंघम की सड़कों पर मंगलवार को हुई चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बता दें, तीन दिन पहले नॉटिंघम की एक सड़क पर हुए हमले में तीन लोगों की मौत हो गई थी। इनमें भारतीय मूल की एक छात्रा ग्रेस ओ मेली कुमार भी शामिल थी। 

आरोपी ने भी पिछले साल ही पूरी की स्नातक

विज्ञापन

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने वालडो अमिस्साओ मेंडेस कालॉकेन को हिरासत में लिया है। आरोपी के पास दो देशों पुर्तगाल और गिनी-बिसाऊ की नागरिकता है। आरोपी साल 2007 में अपने परिवार के साथ इंग्लैंड आकर बस गया था। आरोपी भी उसी विश्वविद्यालय में पढ़ता था, जिसमें ग्रेस पढ़ती थी और तो और पिछले साल ही उसने इंजीनियरिंग पास की थी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वह एक ही विश्वविद्यालय में थे, सिर्फ इसलिए हत्या की, यह बोलना अनुचित होगा।

श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया था
बता दें, ग्रेस भारतीय मूल के एक ब्रिटिश डॉक्टर की बेटी हैं। उनके पिता ने 2009 में चाकूबाजी से पीड़ित किशोरों की जान बचाई थी, जिस वजह से उन्हें प्रशंसा भी मिली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रेस ने इंग्लैंड की ओर से हॉकी में अंडर-18 भी खेला है। इसके पहले वह बेहतरीन क्रिकेटर भी रह चुकी हैं। इंग्लैंड हॉकी ने ग्रेस की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया था। यहां उन्होंने कहा कि नॉटिंघम में मंगलवार को ग्रेस की मौत हो गई, इससे हम सब बहुत दुखी हैं। वहीं, वुडफोर्ड-वेल्स क्रिकेट क्लब ने कहा कि ग्रेस कठोर, प्रतिभाशाली और समर्पित क्रिकेट खिलाड़ी थीं।

कुलपति ने जताया दुख

विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति शीयर वेस्ट ने कहा था कि नॉटिंघम सिटी सेंटर में हुए हमले में हमारे विश्वविद्यालय के दो छात्रों की मौत हो गई। इससे पूरा विश्वविद्यालय सदमे में है। इस कठिन समय में विश्वविद्यालय परिवार मृतकों के परिजनों और उनके दोस्तों के साथ है। दुख की इस घड़ी में विश्वविद्यालय संवेदनाएं व्यक्त करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें