फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की ने नकली बंदूक दिखाई, असली मानकर पुलिस अधिकारी ने उसपर चला दी गोली

Sat, 13 Jul 2019 10:09 AM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo
विज्ञापन

अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक पुलिस अधिकारी ने 17 साल की लड़की को मार दिया है। ये घटना बीते हफ्ते की है, जिसकी वीडियो फुटेज शुक्रवार को जारी हुई है। इसमें दिख रहा है कि लड़की ने पुलिस अधिकारी पर बंदूक तानी हुई थी, जिसके चलते लड़की पर गोली चलाई गई।

विज्ञापन


पुलिस विभाग ने इस वीडियो को इसलिए जारी किया है क्योंकि मृतक लड़की के परिवार वाले पुलिस पर सवाल खड़े कर रहे थे। वीडियो में दिख रहा है कि हन्नाह विलियम्स नाम की लड़की पांच जुलाई को गोली लगने के बाद जमीन पर गिर जाती है और मदद की गुहार लगाती है। लड़की की नकली बंदूक उससे थोड़ी दूरी पर नीचे पड़ी दिखती है।

शुक्रवार को पुलिस ने एक ऑडियो भी जारी किया है, जो कि हन्नाह के पिता बेन्सन विलियम्स की है। 90 मिनट की इस ऑडियो में विलियम्स कहते हैं कि उनकी बेटी लापता है और उन्हें डर है कि वह खुद को नुकसान ना पहुंचा ले। पुलिस का कहना है कि घटना उस वक्त की है जब पुलिस अधिकारी ने हन्नाह को तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते देखा। उस वक्त अधिकारी अपने के-9 कुत्ते को इलाज के लिए लेकर जा रहा था।
विज्ञापन


अधिकारी ने हन्नाह की गाडी़ का पीछा किया और उसकी गाड़ी रोकने की कोशिश की। लेकिन उतने ही उसने यूटर्न ले लिया। वो ट्रैफिक वाले स्थान पर जाने लगी। वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि जब अधिकारी गाड़ी रोकने की कोशिश करता है तो हन्नाह अपनी बंदूक के साथ बाहर आती है। जिसके बाद उसपर अधिकारी गोली चला देता है। 
विज्ञापन


हन्नाह की मौत के बाद उसके परिवार ने शूटिंग की इस घटना पर सवाल उठाए और राज्य प्रशासन से मामले की जांच करने को कहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें