ट्रंप की इमिग्रेशन नीति के खिलाफ लॉस एंजेलिस में शुक्रवार से शुरू हुआ विरोध अब पूरे अमेरिका में फैल गया है। लॉस एंजिलिस में कर्फ्यू की पहली रात 20 से ज्यादा लोग हिरासत में लिए गए। डलास, न्यूयॉर्क, शिकागो और ऑस्टिन में भी विरोध जारी है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इमिग्रेशन नीति के खिलाफ तेज हो रहे विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए ट्रंप प्रशासन ने लॉस एंजेलिस में कर्फ्यू लागू कर दिया है। कर्फ्यू की पहली रात पुलिस ने 20 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया, अधिकतर पर कर्फ्यू उल्लंघन का आरोप है। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने भीड़ नियंत्रण गोलों का इस्तेमाल भी किया है।
बता दें कि लॉस एंजेलिस में विरोध प्रदर्शन शुक्रवार से शुरू हुआ और अब पूरे देश में फैल चुका हैं, जिनमें डलास, ऑस्टिन, शिकागो और न्यूयॉर्क शामिल हैं। इन प्रदर्शनों की जड़ में ट्रंप प्रशासन द्वारा देशभर में इमिग्रेशन कानून के तहत छापों की संख्या बढ़ाने की योजना है।
ये भी पढ़ें:- लॉस एंजेलिस में 5000 सैनिक तैनात: कैलिफोर्निया के गवर्नर बोले- सैन्य जाल बिछा रहे ट्रंप, यह लोकतंत्र पर हमला
नेशनल गार्ड और मरीन तैनात
फिलहाल 2,000 नेशनल गार्ड के जवान शहर में तैनात हैं। इनमें से आधे संघीय इमारतों की सुरक्षा कर रहे हैं। जल्द ही 700 मरीन भी शामिल होंगे, जो अभी प्रशिक्षण में हैं। गुरुवार तक कुल 4,000 सैनिक सड़कों पर होने की उम्मीद है।
गवर्नर की याचिका पर आज होगी सुनवाई