फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहल: पुलिस और दमकल सेवा से रिटायर हुए कुत्तों-घोड़ों को पेंशन देगा पोलैंड

Sun, 28 Mar 2021 01:19 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वारसा।

सार

  • गृह मंत्रालय ने दिया कानून का प्रस्ताव, जानवरों को मिलेगा आधिकारिक दर्जा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पोलैंड पुलिस में सीमा गार्ड और दमकल सेवाओं से रिटायर होने वाले कुत्तों और घोड़ों के लिए पेंशन देने की योजना बनाई गई है। ऐसा इसलिए, ताकि देश सेवा करने वालों को सेवा के बाद भी सामाजिक सुरक्षा मिल सके।

विज्ञापन


अभी तक सेवारत कुत्तों और घोड़ों को सेवानिवृत्ति के बाद सरकारी देखभाल मिलनी बंद हो जाती है और उन्हें गैर सरकारी संगठनों या ऐसे लोगों को सौंप दिया जाता है जो उन्हें गोद लेना चाहते हैं।

गृह मंत्रालय ने एक कानून का प्रस्ताव दिया है कि जो इन जानवरों को आधिकारिक दर्जा देगा। इसके तहत कुत्तों और घोड़ों के रिटायर होने के बाद उनके नए मालिकों को महंगे बिलों को कवर करने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


गृहमंत्री मॉरिस कमिंस्की ने मसौदा कानून को एक नैतिक दायित्व के रूप में वर्णित करते हुए बताया कि ये कुत्ते और घोड़े ढह चुकी इमारतों में जीवित बचे लोगों का पता लगाते हैं। भगोड़ों और ड्रग्स तथा विस्फोटक तस्करों का पता लगाते हैं।

साथ ही उपद्रवी भीड़ को काबू काबू करने में मदद करते हैं। ऐसे में जब उनकी सेवानिवृत्ति का वक्त आता है तो उनकी सरकारी देखभाल खत्म हो जाती है और उन्हें भविष्य के कल्याण के लिए कोई सुरक्षा उपाय भी नहीं मिलते हैं। इससे रिटायर कुत्तों-घोड़ों के नए मालिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

संसद में आम सहमति की उम्मीद
पोलैंड के गृहमंत्री मॉरिस कमिंस्की ने प्रस्तावित कानून के मसौदे को नैतिक जिम्मेदारी बताते हुए उम्मीद जताई कि इसे संसद से आम सहमति मिलनी चाहिए। इस विधेयक साल के अंत में संसद में पेश होना है। उन्होंने कहा, इस नए कानून से 1,200 कुत्तों और 60 घोड़ों को लाभ मिलेगा। बता दें कि पोलैंड में हर साल 10 फीसदी जानवर सेवानिवृत्त होते हैं। अधिकांश कुत्ते जर्मन या बेल्जियम शेफर्ड हैं।

महंगी चिकित्सा की जरूरत
वारसा पुलिस स्निफर डॉग के प्रमुख पावेल कुचनियो का कहना है कि सेवानिवृत्त कुत्तों को हमेशा महंगी चिकित्सा देखभाल की जरूरत होती है। ऐसे में पेंशन राशि निश्चित रूप से एक बड़ी मदद देगी और इससे जानवरों को महंगे दामों पर खरीदने वाले मालिकों के लिए कई चीजें आसान हो जाएंगी। इससे रिटायर हो रहे जानवरों को गोद लेने वाले भी बढ़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें